Favourite Zodiac Signs of Lord Vishnu: श्री हरि विष्णु को संसार के पालनहार के रूप में जाना जाता है। जो भी साधक भगवान विष्णु की आराधना करते हैं उनके जीवन में सदैव सुख शांति व्याप्त रहती है और उन्हें समृद्धि भी प्राप्त होती है । शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति भगवान विष्णु की पूजा करता है, उस पर सदैव मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा बनी रहती है। भगवान विष्णु को अपने सभी भक्त प्रिय हैं। जो भी साधक सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ श्री हरि की आराधना करता है उसे वे अपना आशीर्वाद अवश्य देते हैं। लेकिन राशि चक्र की तीन ऐसी राशियां हैं जिन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। इन राशि के जातकों को कभी भी धन संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इन्हें जीवन की हर खुशियां प्राप्त होती हैं। आइए जानते है कौन सी हैं वो राशियां।
Lucky Zodiac Sign: इन 3 राशियों पर भगवान विष्णु की रहती है विशेष कृपा, मिलती है पद-प्रतिष्ठा और समृद्धि
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि पर भगवान विष्णु की सदा विशेष कृपा रहती है। वृषभ राशि के जातक आकर्षक व्यतित्व के होने के साथ काफी मेहनती होते हैं और जो भी काम हाथ में लेते हैं उसमें सफल भी होते हैं। इसलिए वृषभ राशि के जातकों पर श्री हरि विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहती है।
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा से लाइफ में खूब तरक्की करते हैं। भगवान विष्णु की तरह ही कर्क राशि वाले का स्वभाव बहुत ही शांत रहता है लेकिन जब उनका सब्र टूटता है तो उन्हें शांत करना भी मुश्किल होता है। यह हमेशा अच्छी चीजों को पसंद करते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर भी भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। सिंह राशि के जातक जिस भी काम में हाथ डालते हैं उन्हें श्री हरि की कृपा से उसमें सफलता मिलती है। भाग्य हमेशा सिंह राशि के जातकों का साथ देता है। उन्हें हमेशा मान सम्मान की प्राप्ति होती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर भी भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। तुला राशि के जातक कर्मठ होते हैं जो किसी भी कठिनाई में भी काम करने से नहीं हिचकते और सफलता पाते है। ये परिवार के हर सदस्य को समय देने का प्रयास करते हैं। श्री हरि विष्णु की कृपा से इनके जीवन में काभी भी आर्थिक मंडी नहीं आती।