Clove Benefits and Remedies in Hindi: हर घर में लौंग का प्रयोग आमतौर पर किया जाता है। न सिर्फ रसोई में बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं में भी इसका उपयोग किया जाता है। पूजा-पाठ से लेकर तमाम धार्मिक कार्य में लौंग का प्रयोग किया जाता है। कम लोग ही जानते होंगे कि सामान्य सी लगने वाली लौंग के उपाय बेहद ताकतवर होते हैं। जो लोग उपाय आदि करने में विश्वास रखते हैं वे इन उपायों को करके देख सकते हैं। लौंग के उपाय से घर में सुख, समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लौंग सकारात्मक ऊर्जा की वाहक है। ज्योतिष शास्त्र में लौंग के जरिए पूजा-पाठ के अलावा और भी कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। अगर आप भी नजर दोष या आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इन ज्योतिष उपायों को जरूर आजमाएं।
Laung Ke Upay: आर्थिक तंगी या नजरदोष से हैं परेशान तो करें लौंग के ये उपाय, होगी सभी बाधाएं दूर
फंसा हुआ धन वापस पाने के लिए
यदि आपका पैसा काफी समय से कहीं अटका हुआ है तो अमावस्या या पूर्णिमा की रात्रि को 11 या 211 लौंग को कपूर के साथ जला दें। इसके बाद माता लक्ष्मी की आराधना करें और उन्हें अपनी समस्या बताएं। इस उपाय को करने से आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा साथ ही धन प्राप्ति के भी रास्ते खुलेंगे।
राहु-केतु दोष दूर करने के लिए
यदि राहु केतु की स्थिति आपकी कुंडली में ठीक नहीं है तो इस दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन लौंग का दान करें। आमतौर पर लौंग को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है इसीलिए बहुत जल्द लोग इसे दान स्वरूप भी ग्रहण नहीं करते। यदि ऐसा संभव न हो तो शिवलिंग पर भी लौंग अर्पित की जा सकती है। इस उपाय को लगातार 40 दिन तक करना चाहिए। इससे घर में समृद्धि आएगी और नकारात्मक प्रभाव भी दूर होते हैं।
नौकरी प्राप्ति के लिए
यदि आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो ऐसे में इंटरव्यू में जाने से पहले मुंह में 2 लौंग रख लें , इसके बाद अपने इष्टदेव का ध्यान करें और कार्य में सफलता के लिए प्रार्थना करें। यदि आप इसे पूरा करते हैं तो आपका प्रयास और साक्षात्कार सफल होगा।
धन लाभ के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रतिदिन या प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय दो लौंग गुलाब के फूल के साथ मां को अर्पित करें। इसके अलावा 5 लौंग की कलियों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी या अलमारी में रख दें। इस उपाय को करने से धनलाभ होगा।