फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे माथे वाले होते हैं धनवान और सौभाग्यशाली, जानिए क्या कहती है आपके माथे की बनावट

Mon, 05 Apr 2021 05:46 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 05 Apr 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Face reading Those with such foreheads are rich and lucky
माथे की बनावट

ईश्वर ने हर व्यक्ति के शरीर के प्रत्येक अंग, माथा, भौंह, ठोढ़ी, आंखों, हाथ, पैर आदि की बनावट अलग अलग प्रकार से की है जो प्रत्येक व्यक्ति को दूसरे से भिन्न और विशेष बनाती है। सामुद्रिकशास्त्र में अंगों की बनावट और निशान आदि को को देखकर काफी हद तक व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। कहां जाता है कि व्यक्ति की हथेली और माथे पर उसका भाग्य लिखा होता है। ज्योतिष शास्त्र में माथे के आकार और माथे पर बनने वाले चिन्हों के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। जिसके अनुसार कुछ लोगों को बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है ऐसे लोग अपने जीवन में खूब धन प्राप्त करते हैं।

Face reading Those with such foreheads are rich and lucky
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं, जिनके माथे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनता हो। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के माथे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनता हो तो वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। जिस व्यक्ति के माथे पर यह चिन्ह होता है वह अथाह धन संपत्ति का मालिक होता है। भविष्य में ये लोग एक धनवान जीवन व्यतीत करते हैं। 

 

Face reading Those with such foreheads are rich and lucky
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

कुछ लोगों का माथा काफी चौड़ा होता है। जिसे लोग छुपाने की भी कोशिश करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि चौड़े माथे वाले लोगों को सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ये लोग अपने जीवन में मान, प्रतिष्ठा, धन और दौलत सब कुछ प्राप्त करते हैं। ये लोग बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं। ये जो भी निश्चय करते हैं उसमें निश्चित तौर पर सफलता हासिल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Face reading Those with such foreheads are rich and lucky
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के मस्तक पर धनुष, वज्र या अर्द्धचंद्र का आकार बना होता है उन लोगों को भी बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ये लोग अपने जीवन में खूब तरक्की और खूब सारा धन कमाते हैं। जिन लोगों माथे अर्द्धचंद्र का चिन्ह बनता हो, उन्हें नौकरी की बजाय व्यापार में अपना हाथ आजमाना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि ऐसे लोगों की बड़े उद्योगपति बनने की संभावना बहुत प्रबल होती है।

विज्ञापन
Face reading Those with such foreheads are rich and lucky
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

जिन लोगों के माथे पर शंख का निशान बनता है उनकी रुचि आध्यात्म की ओर होती है। ये लोग सौभाग्यशाली होने के साथ ही एक संतुलित और आदर्श जीवन जीने में विश्वास रखते हैं।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed