ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह बताए गए हैं। इन नव ग्रहों में से राहु और केतु को छोड़कर अन्य सभी ग्रहों को किसी न किसी राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। इनकी बदलती हुई स्थिति मनुष्य के जीवन पर प्रभाव डालती है। इस समय देव गुरु बृहस्पति मकर राशि में भ्रमण कर रहे हैं। 6 अप्रैल को रात्रि 12 बजकर 25 मिनट गुरु कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के कुंभ में प्रवेश करने से वायु तत्व की मिथुन तुला और कुंभ को राहत मिलेगी। गुरु का कुंभ में प्रवेश इन तीनों राशियों के लिए बेहद ही सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इन राशि के जातकों के व्यापार संबंधी महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी। इसके साथ ही गुरु के शुभ फल के कारण मांगलिक कार्यों विवाह आदि में आने वाली बाधाएं भी दूर होंगी।जानते हैं तीनों राशियों में किस राशि पर कैसा रहेगा गुरु का प्रभाव।
Jupiter planet: 6 अप्रैल से कुंभ राशि में गुरु करेंगे गोचर, इन राशियों को मिलेगी बड़ी राहत
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन