फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस दिन कौन-सी चीज खाने से मिलेगी हर काम में सफलता, यात्रा भी होगी मंगलमय, जानें यहां

Sun, 27 Mar 2022 03:24 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 27 Mar 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
eat these things while going out from home to get success
eat - फोटो : iStock

Good Luck Tips: एक पुरानी कहावत है कि किसी भी व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए उसकी मेहनत के साथ ही अच्छी किस्मत का भी होना जरूरी है। अक्सर लोग गुड लक, अच्छा बुरा, और शुभ-अशुभ में काफी विश्वास रखते हैं। इसे लेकर हमारे देश में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। जितना लोग अपनी मेहनत पर विश्वास करते हैं, उतना ही किस्मत को भी मानते हैं। जैसे कि किसी भी अच्छे काम के लिए घर से निकलने से पहले लोग भगवान का नाम जरूर लेते हैं। साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलते हैं, ताकि जिस काम के लिए वो जा रहे हैं वो सफल हो जाए। इसके अलावा घर से निकलने से पहले कुछ लोग दही खाकर निकलते हैं, क्योंकि किसी शुभ काम के लिए घर से निकलने से पहले दही खाना अच्छा माना गया है। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार, हफ्ते में हर दिन के हिसाब से कुछ उपाय करने से आपका काम जरूर सफल होता है। तो चलिए आज जानते हैं सफलता के लिए सप्ताह के किस दिन कौन सा उपाय करके घर से निकलना चाहिए....  

eat these things while going out from home to get success
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एक पुरानी कहावत है-

रवि तामूल सोम के दरपन। भौमवार गुर धनियां चरबन।।
बुध मिठाई बिहफै राई। सुक्र कहै मोहिँ दही सुहाई।।
शनि कहै मैं घी-गुर पाऊं। कालहि जीत घर लै आऊं।।


आइए जानते हैं इस कहावत का मतलब क्या है... 

eat these things while going out from home to get success
घर में गलती से भी इस जगह न लगाएं आईना - फोटो : istock
  • कहावत के अनुसार, रविवार को घर से किसी शुभ काम के लिए निकलने से पहले पान खाना अच्छा माना गया है।   
  • किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं, तो सोमवार के दिन घर से शीशा देख कर निकलना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से काम जरूर पूरा हो जाता है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
eat these things while going out from home to get success
eat - फोटो : iStock
  • वहीं मंगलवार के दिन घर से गुड़ खाकर निकलना चाहिए। मान्यता है कि इससे हर काम में सफलता मिलती है। 
  • इसके अलावा बुधवार के दिन थोड़ा सा धनिया खाकर घर से निकलना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना गया है।
विज्ञापन
eat these things while going out from home to get success
curd benefits - फोटो : istock
  • वीरवार यानी गुरुवार को किसी शुभ काम के लिए जाने से पहले जीरा खाकर घर से निकलें। ऐसा करने से काम जरूर पूरा हो जाएगा। 
  • वैसे तो किसी भी दिन घर से निकलने से पहले दही खाकर जाना शुभ माना गया है, लेकिन शुक्रवार को दही खाना सबसे अच्छा माना गया है। इस दिन दही खाकर निकलने से सभी काम सफल होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed