फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2020: राहु के कारण पतन की राह पर दौड़ा रावण, जानिए विजयादशमी शुभ मुहुर्त और महत्व

Sat, 24 Oct 2020 12:16 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 24 Oct 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
dussehra 2020 date muhurat puja timings and importance kundli comparison between ram and ravan
dussehra 2020: लंकापति रावण की जन्म कुंडली में सूर्य, बुध, शनि, मंगल और चंद्रमा अपने अपने उच्च भाव में बैठे हुए हैं।

विजयादशमी का महत्व Dussehra 2020 Importance


हिंदू धर्म में विजयादशमी को स्वयं सिद्ध मुहूर्त के नाम से जाना जाता है। त्रेता युग में इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी ने अहंकारी एवं अत्याचारी असुरेश्वर लंकापति रावण का वध किया था और उसके द्वारा अपहरण की गई अपनी भार्या सीता को पुनः प्राप्त किया था। शास्त्रों  के अनुसार जिस समय श्री राम ने रावण वध करने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया था उस दिन आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि का आरंभ हो चुका था और उस समय दिन का दशवां ‘विजय'मुहूर्त चल रहा था। आज भी इसदिन इसी मुहूर्त को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन किया गया किसी भी तरह का जप-तप पूजा-पाठ दान आदि का पुण्य अक्षुण रहता है। किसी भी तरह का नया कार्य व्यापार आरंभ करना हो, अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो, कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता पानी हो, शत्रु पर आक्रमण करना हो अथवा शस्त्र आदि का चयन करना हो तो यह दिन सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त के रूप में माना जाता है। 

dussehra 2020 date muhurat puja timings and importance kundli comparison between ram and ravan
dussehra 2020 शुभ मुहूर्त
दशमी तिथि आरंभ- 25 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 40 मिनट से 26 अक्टूबर की सुबह 08 बजकर 59 मिनट तक।
पूजा के लिए श्रेष्ठ अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 49 मिनट से 01 बजकर 34 मिनट तक।
इस दिन विजय मुहूर्त का आरम्भ- दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 40 मिनट तक।
शस्त्रपूजा अपराजिता पूजा शिव मूहूर्त में- स्थानीय शायंकालीन प्रदोषकाल में करना श्रेष्ठ 
 
dussehra 2020 date muhurat puja timings and importance kundli comparison between ram and ravan
dussehra

रावण की कुंडली का विश्लेषण
रावण की जन्मकुंडली सिंह लग्न की है, कहीं-कहीं रावण की जन्म कुंडली को तुला लग्न में जन्म लेने का वृतांत भी आया है किंतु सिंह लग्न की कुंडली का प्रभाव रावण के जीवन में सर्वाधिक रहा है। अतः फलित ज्योतिष के विद्वान रावण की जन्म कुंडली को सिंह लग्न का ही मानते हैं। रावण की कुंडली के लग्न में ही सूर्य और वृहस्पति, द्वितीय भाव में उच्च राशि पर बुध, तृतीय पराक्रम भाव में उच्च राशि में शनि, और पंचम विद्या भाव में राहु बैठे हुए हैं, छठे भाव में मंगल, एकादश लाभ भाव में केतु  और द्वादश भाव में चंद्र और शुक्र बैठे हैं दोनों जन्म कुंडलियों में बड़े-बड़े योगों की भरमार है।

Navratri 2020: 25 अक्तूबर को सभी कामनाओं की सिद्धि करने वाली मां सिद्धिदात्री की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
dussehra 2020 date muhurat puja timings and importance kundli comparison between ram and ravan
Happy Dussehra 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
रावण की कुंडली में योग
लंकापति रावण की जन्म कुंडली में सूर्य, बुध, शनि, मंगल और चंद्रमा अपने अपने उच्च भाव में बैठे हुए हैं। रावण की जन्मकुंडली में जितने भी ग्रह अपने अपने घर में बैठे हैं वह अपने शुभ प्रभाव में ही बढ़ोतरी कर रहे हैं सूर्य और बृहस्पति का लग्न में बैठना रावण के महान विद्वान होने की तरफ संकेत दे रहा है। किन्तु पंचम विद्या भाव में राहु से ग्रसित है अतः संतान संबंधी चिंता की वृद्धि का परिचायक तो है ही।
 
विज्ञापन
dussehra 2020 date muhurat puja timings and importance kundli comparison between ram and ravan
Happy Dussehra 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

रावण की कुंडली में राहू
जातक बुद्धि का प्रयोग गलत एवं अनैतिक कार्यों में करता है। फलित ज्योतिष में यदि किसी भी जातक की जन्म कुंडली में विद्या भाव में राहू हो और शत्रुक्षेत्री हो तो वह व्यक्ति अपने विवेक का उपयोग गलत कार्यों में करता है। बड़े-बड़े ग्रह योगों के बावजूद राहू ने रावण की बुद्धि भ्रमित कर दी इसलिए रावण का पतन हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed