फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है गायत्री मंत्र, जानें जाप की विधि और नियम

Fri, 23 Oct 2020 06:43 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 23 Oct 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Benefits method and rules of chanting Gayatri Mantra
gayatri mantra

गायत्री मंत्र का जाप बहुत ही प्रभावशाली माना गया है। इसके जाप से व्यक्ति हर कष्ट से मुक्ति पा सकता है। गायत्री मंत्र का जाप शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता दिलाने में कारगर है। इस मंत्र के जाप से पढ़ाई में ध्यान लगने लगता है। गायत्री मंत्र शिक्षा का साथ अन्य क्षेत्रों में सफलता दिलाता है। इस मंत्र का  जाप नियम और निष्ठा करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। इस मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति का अनुभव होता है। व्यापार हो या निजी जीवन गायत्री मंत्र के जाप से आपके जीवन में हर ओर से खुशियां आती हैं। अगर आप इस मंत्र का जाप ज्यादा बार नहीं कर सकते तो 108 बार अवश्य करना चाहिए। लेकिन इस मंत्र का जाप नियम के साथ करना आवश्यक है जानते हैं गायत्री मंत्र जाप की विधि और नियम 

Benefits method and rules of chanting Gayatri Mantra
जाप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गायत्री मंत्र
भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।

  • गायत्री मंत्र का जाप तीनो समय करना असरकारी रहता है। इसलिए सुबह, शाम और दोपहर के समय यह जाप करना चाहिए। 
  • सुबह के समय गायत्री मंत्र का जाप सूर्योदय से पहले आरंभ कर देना चाहिए और सूर्योदय के कुछ समय पश्चात तक करना चाहिए। 
  • संध्या के समय भी सूर्यास्त से कुछ समय पहले आरंभ कर देना चाहिए और सूर्यास्त के कुछ समय पश्चात तक करना चाहिए। 

 

Benefits method and rules of chanting Gayatri Mantra
mantra jaap

गायत्री मंत्र के जाप का विधि 

  • गायत्री मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना सही रहता है।
  • गायत्री मंत्र का जाप कभी ऊंचे स्वर में नहीं करना चाहिए। 
  • मौन रहकर इस मंत्र का जाप किसी भी समय कर सकते हैं। 
  • गायत्री मंत्र का जाप करते समय मंत्र के आगे और पीछो श्री का संपुट लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits method and rules of chanting Gayatri Mantra
प्रतीकात्मक तस्वीर

गायत्री मंत्र के जाप करने के नियम

  • गायत्री मंत्र का जपा करते समय तन के साथ मन की स्वच्छता होना भी आवश्यक होता है। 
  • गायत्री मंत्र काजाप करते समय स्वच्छ और सूती वस्त्र धारण करने चाहिए।
  • किसी गुरु या जानकार व्यक्ति के मार्ग दर्शन  में इस मंत्र का जाप हितकर है। 
  • गायत्री मंत्र का जाप करते समय कुशा के आसन का प्रयोग करना चाहिए।
  • रुद्राक्ष के अलावा तुलसी या चंदन की माला का प्रयोग भी किया जा  सकता है। 
  • सुबह के समय जब जाप करे तो पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठे।
  • संध्या के समय पश्चिम दिशा की ओर मुख करके जाप करना उचित होता है। 
  • वैसे तो गायत्री मंत्र का जाप कोई भी कर सकता है परंतु गायत्री मंत्र का जाप करते समय सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed