फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dream in Sawan: सावन में सपने में इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, मिलती है शिव जी अपार कृपा

Wed, 12 Jul 2023 07:16 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 12 Jul 2023 07:16 AM IST
विज्ञापन
Dream in Sawan Month These Things In Dream During Sawan Give Sign Of Wealth Know Details In Hindi
सावन में सपने में इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ - फोटो : iStock

Dream in Sawan Month: सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। 04 जुलाई से शुरू हुआ शिव जी का ये प्रिय महीना इस साल 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। हिंदू धर्म में सावन के महीने को महादेव की पूजा करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शिव जी को श्रावण मास का देवता कहा जाता है। मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विराजमान रहकर लोगों के दुख-दर्द को समझते है एवं उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं, इसलिए सावन का महीना खास होता है। वहीं धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शिव जी जुड़ी कुछ चीजें हैं, जिनका सपने में दर्शन होना बेहद ही शुभ माना जाता है। यदि सावन सावन माह में भगवान शिव से जुड़ी ये चीजें किसी को सपने में दिखाई दे जाएं तो समझिए कि उसके ऊपर भगवान शिव की कृपा होने वाली है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें... 

Sawan 2023: सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े, खुश होंगे महादेव 

Dream in Sawan Month These Things In Dream During Sawan Give Sign Of Wealth Know Details In Hindi
सावन में सपने में इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ - फोटो : iStock

शिवलिंग 
शिवलिंग का स्वप्न देखना शिव भक्ति का विशेष फल माना जाता है। कहा जाता है कि सपने में शिवलिंग को देखना स्वयं भोलेनाथ को देखने के समान है। ऐसा सपना देखने का मतलब है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि किसी कन्या को सपने में शिवलिंग दिखाई तो इसका मतलब शीघ्र ही आपका विवाह होने वाला है। 

Sawan 2023: शुरू हो गया है भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन, शिव कृपा पाने के लिए रोजाना करें ये काम 

Dream in Sawan Month These Things In Dream During Sawan Give Sign Of Wealth Know Details In Hindi
सावन में सपने में इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ - फोटो : istock

नाग
यदि सावन के महीने में किसी व्यक्ति के सपने में नाग देवता दिख जाएं तो इसे भी काफी शुभ माना जाता है। नाग देवता का सपने में आना धन वृद्धि का संकेत होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream in Sawan Month These Things In Dream During Sawan Give Sign Of Wealth Know Details In Hindi
सावन में सपने में इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ - फोटो : iStock

त्रिशूल
त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। कहा जाता है कि सृष्टि में सामंजस्य बनाए रखने के लिए शिव जी अपने हाथ में त्रिशूल रखते हैं। यदि सावन माह में आपको सपने में त्रिशूल दिखाई देता है तो इसका अर्थ होता है कि भगवान शिव की कृपा से आपके समस्त विकारों का नाश होने वाला है।

विज्ञापन
Dream in Sawan Month These Things In Dream During Sawan Give Sign Of Wealth Know Details In Hindi
सावन में सपने में इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ - फोटो : iStock

डमरू
सावन के महीने में यदि सपने में डमरू दिखाई दे इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। ये आपके जीवन में स्थिरता आने का संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि हो सकता है।

Sawan 2023: सावन में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज समेत पड़ रहे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed