पूजा-पाठ और हर धार्मिक कार्य में लौंग का प्रयोग किया जाता है। पूजा करने की सामग्रियों में से लौंग एक प्रमुख सामाग्री मानी गई है। लौंग को मसालें और औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। ज्योतिष में लौंग के पूजा-पाठ के कई उपयों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। जो लोग उपाय आदि करने में विश्वास रखते हैं वे इन उपायों को करके देख सकते हैं। जानते हैं कि लौंग के कौन से उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बिगड़ते काम बनने लगते हैं।
2 of 8
घर में लौंग-कपूर दिखाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
5 लौंग और 3 बड़ी इलायची को कपूर के साथ लेकर किसी पात्र में शनिवार के दिन जलाएं और उस अग्नि को पूरे घर में दिखाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। कपूर को जलाने पर जो खुशबू आती है उससे हवा में मौजूद जीवाणु और विषाणु नष्ट होते हैं। इससे बीमारी आदि फैलने की आशंका कम होती है।
अगर किसी नौकरी के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) देने जा रहे हैं तो मुंह में एक लौंग का जोड़ा डालकर निकलें। जब उस स्थान पर पहुंच जाएं तो लौंग के टुकड़ों को मुंह से निकाल दें। इंटरव्यू में सफलता के लिए प्रार्थना करके अंदर जाएं, मान्यता है कि इससे सफलता मिलती है।
4 of 8
हनुमान जी के सामने लौंग डालकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आप बहुत मेहनत करते हैं और फिर भी आपको उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होती है, या फिर हर समय आर्थिक परेशानियां आपको घेरे रहती हैं, तो मंगलवार को हनुमान जी के समाने एक लौंग का जोड़ा डालकर सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें, साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। उसके बाद उनके समक्ष प्रार्थना करें। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर मेहनत करें। आपकी परेशानियां दूर होंगी।
5 of 8
मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए लौंग से हवन करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है या आपने किसी को उधार दिया है और वह व्यक्ति आपका धन वापस नहीं कर रहा है, तो उसे वापस पाने के लिए लौंग का ये उपाय करें। पूर्णिमा या अमावस्या की रात्रि के समय कपूर और 21 लौंग से मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए हवन करें। मां लक्ष्मी के सामने पूर्ण विश्वास के साथ प्रार्थना करें।