फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर पेरशानियां नहीं छोड़ रही हैं आपका पीछा, तो करें ये आसान से उपाय

Fri, 01 Jan 2021 07:31 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 01 Jan 2021 07:31 AM IST
विज्ञापन
Do these astrological remedies to get rid of problems
परेशानियों से छुटकारा पाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : bad power
आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोगों को ये कहते सुना जाता है कि परेशानियां जैसे खत्म होने का नाम ही नहीं लेती हैं। हर रोज एक नई परेशानी आ जाती है। ज्यादातर लोग प्रतिदिन इस तरह की समस्याओं का सामना करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के जीवन में परेशानियां कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती हैं। जिसके कारण उनका पूरा जीवन प्रभावित होने लगता है। एक के बाद एक समस्या का सामना करते-करते व्यक्ति को मानसिक तनाव होने लगता है। यदि आप भी समस्याओं से परेशान हो गए हैं तो कुछ आसान से उपायों को कर सकते हैं। जिससे आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है।


 
Do these astrological remedies to get rid of problems
lord shiva
यदि आपके जीवन में परेशानियां समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं समस्याओं ने जैसे आपका पीछा पकड़ लिया है तो ऐसे में आपको भगवान भोलेनाथ की शरण में जाना चाहिए। सोमवार को प्रातः शिव मंदिर में जाकर कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक करते हुए ''ऊं नमःशिवाय'' मंत्र को दोहराते रहें। इसी तरह प्रत्येक सोमवार का नियम बना लें। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे स्वतः समाप्त हो जाएंगी। 

 
Do these astrological remedies to get rid of problems
सफलता प्राप्त करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : source
घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने के कारण आपको परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अपने घर से नकारात्मकता दूर करने और परेशानियों से पीछा छुड़ाने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं। रविवार की रात को गाय का दूध एक गिलास में भरकर सिरहाने रखकर सो जाएं। सुबह उठकर सबसे पहले ये दूध बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। इससे आपके घर की नकारात्कता दूर होती है और कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do these astrological remedies to get rid of problems
Money - फोटो : pixabay
धन प्राप्ति का उपाय 
बुधवार के दिन 7 साबुत कौड़ियां ले लें। अब एक मुट्ठी साबुत हरे मूंग लें और दोनों चीजों को एक साफ हरे रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। उस पोटली को किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख आएं। ये कार्य करते समय किसी को भी इस बारे में न बताएं और ध्यान रखें कि जिस समय आप यह कार्य करें किसी की नजर न पड़े। यह उपाय जल्दी धन प्राप्ति की इच्छा रखने वालों के लिए है। माना जाता है कि इससे जल्दी ही आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

 
विज्ञापन
Do these astrological remedies to get rid of problems
आर्थिक स्थिति को सुधारने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए उपाय
यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए चार चांदी की कीले बनवा लें अब किसी सोमवार की रात में चंद्रोदय होने के बाद ये चार कीलें अपने पलंग के चारों कोनों पर ठोंक दें। इससे धीरे-धीरे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त होने लगेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed