फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनवरी 2021 में शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, चार राशियों का बदलेगा भाग्य

Fri, 01 Jan 2021 07:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 01 Jan 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
Shani Transit 2021 Saturn transit in shravana nakshatra know effects on zodiac signs
शनि गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला

साल 2021 में शनिदेव अपनी स्वराशि मकर में ही विराजमान रहेंगे। लेकिन साल 2021 में शनि का नक्षत्र परिवर्तन होगा। 22 जनवरी को शनि देव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इससे पहले ये उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे। शनि देव के  श्रवण नक्षत्र में गोचर से चार राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।  

नए साल की सभी ज्योतिष घटनाओं को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष 2021

Shani Transit 2021 Saturn transit in shravana nakshatra know effects on zodiac signs
साल 2021 में शनि की चाल  - फोटो : अमर उजाला
साल 2021 में शनि की चाल 

वर्ष 2021 में शनिदेव मकर राशि में ही भ्रमण करेंगे। इस अवधि के मध्य 23 मई 2021 को मकर राशि में ही वक्री होकर 11 अक्तूबर 2021 से पुनः मार्गी अवस्था में गोचर करेंगे। इसलिए धनु, मकर और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा। मिथुन और तुला राशि वाले जातकों पर शनि की ढैया का अशुभ प्रभाव रहेगा। 

Shani Transit 2021 Saturn transit in shravana nakshatra know effects on zodiac signs
राशि
वृषभ राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से आपको बहुत ही शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के योग हैं। निजी एवं करियर जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपकी राशि के लिए शनिदेव चांदी के पाए पर हैं, इसलिए शुभ ही शुभ होगा। आपके लिए बेहतरीन राजयोग भी बनाए हुए हैं। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य-व्यापार आरंभ करना चाहें तो देर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Transit 2021 Saturn transit in shravana nakshatra know effects on zodiac signs
राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए होगा अच्छा समय

शनि देव आपके लिए बहुत ही अच्छा समय लेकर आ रहे हैं। आपके हर काम में आपको सफलता मिलेगी, हर तरह से आपके लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें।

विज्ञापन
Shani Transit 2021 Saturn transit in shravana nakshatra know effects on zodiac signs
राशि
धनु राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार

शनि देव की कृपा से आपको इस साल शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी, कार्यक्षेत्र में आपको सरकारी सहायता से लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। काफी दिनों का दिया गया उधार धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में एकजुटता बनाए रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed