Rashi Parivartan December 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनकी चाल में परिवर्तन का बहुत ही महत्वपूर्ण है। ग्रह परिवर्तन का इन 12 राशियों के साथ-साथ पूरे मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। साल 2022 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं। सौर मंडल के प्रमुख ग्रह सूर्य, बुध और शुक्र अपना राशि परिवर्तन करने जा रहें हैं। इस साल के आखिरी महीने से कई राशियों के जातकों का अच्छा समय आ सकता है। जातकों को बुध, शुक्र और सूर्य देव का साथ मिल सकता है, जिस कारण उनके बिगड़े काम बन सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर में बुध देव तीन बार, शुक्र देव दो बार और सूर्य देव एक बार राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव पहले 3 दिसंबर 2022 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे और उसके बाद धनु से निकलकर 28 दिसंबर को मकर राशि में जाएंगे। वहीं 31 दिसंबर से बुध देव वक्री अवस्था में फिर से धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के एक माह में तीन बार स्थान बदलने का लाभ कन्या राशि के जातकों को मिल सकता हैं। आइए जानते हैं कि ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का लाभ किन राशियों को जातकों को मिल सकता है।
December Rashi Parivartan 2022: दिसंबर में सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन