फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   guru gochar 2026 31 october jupiter transit in leo impact on aries

31 अक्तूबर को गुरु का राशि परिवर्तन, जानिए मेष राशि पर नौकरी-व्यापार और आर्थिक स्थिति पर कैसा होगा असर

Tue, 20 Oct 2026 02:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 Oct 2026 02:17 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं मेष राशि वालों के करियर-कारोबार और आर्थिक स्थिति पर कैसा होगा असर। 

विज्ञापन
guru gochar 2026 31 october jupiter transit in leo impact on aries
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे। गुरु सिंह राशि में 25 जनवरी 2027 तक रहेंगे,इसके बाद दोबारा से उल्टी चाल से चलते हुए कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख, भाग्य, धर्म, धन और विस्तार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। लेकिन इस साल गुरु अतिचारी हैं यानी गुरु तेज चाल से चल रहे हैं जिससे जल्दी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। गुरु की स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर भी देखने को मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। 
विज्ञापन


गुरु गोचर 2026 और मेष राशि पर प्रभाव
गुरु का गोचर 31 अक्तूबर 2026 को कर्क से सिंह राशि में होने पर मेष राशि के जातकों के लिए उनके जीवन मे कई तरह के बदलाव लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु का सिंह राशइ में गोचर होने से मेष राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। ज्ञान में विस्तार होगा। कार्यक्षमता में इजाफा     होगा और आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। मेष राशि वालों के लिए गुरु का गोचर आपकी कुंडली के पांचवें भाव में होगा जिससे इस राशि वालों को सुख-सुविधाओं में इजाफा और भाग्य में वृद्धि के योग बनेंगे। 
विज्ञापन


गुरु का गोचर और मेष राशि वालों के नौकरी-व्यापार पर असर
मेष राशि वालों के लिए गुरु का सिंह राशि में गोचर आपके पंचम भाव में होने का आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई पहजान मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के लिए बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। आपको रुका हुआ काम पूरा होगा जिसमें प्रमोशन होगा। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी मिलेगी। वहीं जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उनका गुरु का सिंह राशि में जाना बहुत ही लाभकारी हो सकता है। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा। निवेश से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु का गोचर से आर्थिक स्थिति और सेहत पर प्रभाव
गुरु का कर्क से सिंह राशि में गोचर होने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। आपका रुका धन जो कहीं फंसा हुआ था वह वापस आ सकता है। कई जगहों से आपको लाभ भी होगा। वहीं सेहत की बात करें तो आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा जिसका आपके सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान देना होगा। 

 

सूर्य-शनि ने बनाया षडाष्टक योग, इन 3 राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, कामकाज में आएंगी बाधाएं

मंगल का सिंह में गोचर: इन 3 राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, बिजनेस में तरक्की के बनेंगे योग


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed