फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2023 Rules: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं? जानिए सभी जरूरी बातें

Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष तक में बहुत ज्यादा महत्व है। साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को देर रात में लगने जा रहा है। इस ग्रहण की शुरुआत 29 अक्तूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। वहीं इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्तूबर की शाम 04 बजकर 05 मिनट से लग जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहाण के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। सूतक की वजह से इस दौरान कोई भी धार्मिक या फिर शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसलिए इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय कौन से काम करने चाहिए और किन कार्यों से बचना चाहिए...

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा क्यों होती है खास, जानिए ग्रहण के साए में कब बनाएं खीर और कैसे करें पूजा

Chandra Grahan 2023 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : iStock

ग्रहण के दौरान क्या न करें?
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में इस दौरान न तो भोजन पकाना चाहिए और न ही खाना चाहिए। 

Chandra Grahan 2023 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : iStock

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। मान्यता है कि इससे गर्भ में पर रहे शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को नुकीली या धारदार चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : iStock

शास्त्रों में ग्रहण के दौरान सोने से भी मनाही है। ऐसा करना अशुभ माना गया है। साथ ही इस दौरान पेड़-पौधों को भी स्पर्श नहीं किया जाता है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान न तो पूजा करनी चाहिए और न ही मंदिर का पट खुला रखना चाहिए।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : iStock

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?
जानकारों का कहना है कि चंद्र ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र या इष्ट देवता का मंत्र का जाप करना शुभ होता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं पड़ता है। 

Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, जानिए सूतक का समय और ग्रहण से जुड़ी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed