फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2021: आज लग रहा है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय

Fri, 19 Nov 2021 07:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 07:49 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 today The last lunar eclipse of the year know the date and time of Sutak kaal
चंद्र ग्रहण - फोटो : ANI

आज यानि 19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन साल 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी ग्रहण हो उन्हें अशुभ ही माना जाता है। ग्रहण के दौरान सभी जीव-जंतुओं और मनुष्यों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगा था। शास्त्रों के अनुसार जब ग्रहण पूर्ण होता है तो उसका प्रभाव अधिक होता है। जब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है तभी सूतक के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर उपछाया ग्रहण हैं तो इसमें सूतक के नियमों का अधिक पालन नहीं किया जाता है. इस बार साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण सभी राशियों के साथ देश दुनिया के लिए भी काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कब लगेगा सूतक काल- 

Chandra Grahan 2021 today The last lunar eclipse of the year know the date and time of Sutak kaal
चंद्र ग्रहण - फोटो : पेक्सेल्स

कब है चंद्र ग्रहण 

ज्योतिष गणना के अनुसार साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज यानि 19 नवंबर 2021 को लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण विक्रम संवत 2078 में कार्तिक मास की पूर्णिमा को कृत्तिका नक्षत्र और वृषभ राशि में लगने वाला है। ऐसे में इस राशि और नक्षत्र में जन्मे जातकों पर ग्रहण का अधिक प्रभाव पड़ेगा। इस बार का चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण रहेगा। 

Chandra Grahan 2021 today The last lunar eclipse of the year know the date and time of Sutak kaal
चंद्रग्रहण - फोटो : self

सूतक काल मान्य नहीं 

पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण का आरंभ प्रातः लगभग 11 बजकर 30 मिनट से होगा और इसका समापन सायं 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। सूतक काल तभी प्रभावी माना जाता है जब पूर्ण ग्रहण की स्थिति बनें। 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक है, इसलिए इस ग्रहण में सूतक काल के नियमों का पालन मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 today The last lunar eclipse of the year know the date and time of Sutak kaal
चंद्र एवं सूर्य ग्रहण। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

इन देशों में लगेगा चंद्र ग्रहण 

आज  लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत समेत यूरोप और एशिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। वहीं ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, अमेरिका और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा, ज्योतिषविद इसे आंशिक चंद्र ग्रहण बात रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed