फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2021: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये काम

Fri, 19 Nov 2021 07:47 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 07:47 AM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2021 these things you must do after chandra grahan ends
चंद्रग्रहण 2021 - फोटो : iStock

Chandra Grahan 2021: आज यानि 19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने के कारण चंद्र ग्रहण लगता है। यह एक खगोलीय घटना होती है लेकिन इसका धार्मिक और ज्योतिष महत्व भी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के समय और समाप्ति के बाद कुछ कार्य बताए गए हैं, जिन्हें करना आवश्यक होता है। मान्यता है कि जब ग्रहण पड़ता है तो उस समय वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है, जिसके बुरे प्रभाव के कारण जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण के दौरान कुछ पूजा और सभी शुभ मांगलिक कार्यों का करना वर्जित माना जाता है। इसी के साथ ग्रहण समाप्त होने के पश्चात भी कुछ कार्य करना आवश्यक होता है ताकि ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सके। तो चलिए जानते हैं कि ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद कौन से कार्य अवश्य करने चाहिए।

chandra grahan 2021 these things you must do after chandra grahan ends
ग्रहण समाप्त होने के बाद करें साफ-सफाई - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण समाप्त होने के बाद करें साफ-सफाई

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर और पूजा घर की साफ-सफाई करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद सफाई अवश्य करनी चाहिए क्योंकि ग्रहण के समय नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसे दूर करने के लिए घर में सफाई करने के बाद गंगाजल छिड़कना चाहिए। 

chandra grahan 2021 these things you must do after chandra grahan ends
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
अवश्य करें स्नान-

ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई के साथ ही स्वयं भी स्नान अवश्य स्नान करना चाहिए क्योंकि ग्रहण की नकारात्मकता का प्रभाव मनुष्य के शरीर पर भी पड़ता है। इसलिए जब चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाए तो स्नान अवश्य करें। यदि हो सके तो किसी पवित्र नदी या सरोवर में जाकर स्नान करना चाहिए। यदि नदी पर जाकर स्नान नहीं कर सकते तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2021 these things you must do after chandra grahan ends
ग्रहण समाप्त होने के बाद करें दान
ग्रहण समाप्त होने के बाद करें दान-

जब चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाए तो दान अवश्य करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद दान करना बहुत पुण्यदाई माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के पश्चात जरूरतमंद लोगों में अन्न, वस्त्र आदि का क्षमतानुसार दान करना चाहिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed