Navratri ke Navrang 2023: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि आरंभ होती है। हिन्दू धर्म में नौ दिनों का नवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक रहेगी। लोग मां दुर्गा और उनके नौ अलग-अलग रूपों की आराधना करते हैं। नवदुर्गा का हर दिन देवी के एक विशेष अवतार के लिए मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार नौ दिनों में नौ अलग-अलग देवियों को विभिन्न रंगों के वस्त्र अर्पित किए जाते हैं। वहीं नवरात्रि पूजा के दौरान स्वयं भी इन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने को बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन अलग-अलग नौ रंगों के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं इन नौ दिनों में किन अलग-अलग 9 रंगों के वस्त्र धारणा करके मां दुर्गा की आराधना की जाती है।
9 Colors of Chaitra Navratri: नवरात्रि में इन नवरंगों को पहनकर करें मां दुर्गा की आराधना, मिलेगी सुख-समृद्धि
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन