फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Nakshtra Parivartan: आज शनिदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर

Wed, 15 Mar 2023 10:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
Shani Nakshtra Parivartan 2023 Saturn Transit Effect Which Zodiac Sign Will Be Lucky And Unlucky
शनिदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

Shani Nakshatra Gochar in March 2023: आज शनिदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। हिंदु धर्म शास्त्रों के अनुसार शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं जो कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि देव ने  30 वर्ष  बाद 17 जनवरी 2023 को अपनी मूल राशि कुंभ में प्रवेश किया। शनि के नक्षत्र गोचर की यह स्थिति 30 साल बाद महाभाग्य राजयोग बना रही है, जो ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ मानी जाती है। शनि देव 15 मार्च की सुबह 11:40 बजे शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे। शनि महाराज 17 अक्टूबर की दोपहर 1:37 बजे तक यहां रहेंगे। शनि देव के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों के जीवन में अहम बदलाव होना निश्चित है. 12 राशियों में से 4 राशियों को महाभाग्य राजयोग का विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।

Shani Nakshtra Parivartan 2023 Saturn Transit Effect Which Zodiac Sign Will Be Lucky And Unlucky
शनिदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
15 मार्च को शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही महाभाग्य राजयोग बनेगा, जो इन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। वृषभ राशि के जातक अपने करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं- प्रमोशन, पैसा और पुरस्कार कार्ड पर हैं। विवाह भी हो सकता है। वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा।

Shani Nakshtra Parivartan 2023 Saturn Transit Effect Which Zodiac Sign Will Be Lucky And Unlucky
शनिदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की कुंडली में शनि देव छठे और सातवें भाव के स्वामी हैं और इस दौरान सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में सिंह राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो आपको लाभ मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से भी आय के अवसर प्राप्त होने की संभावना है। बिज़नेस में आर्थिक लाभ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshtra Parivartan 2023 Saturn Transit Effect Which Zodiac Sign Will Be Lucky And Unlucky
शनिदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

धनु राशि 
महाभाग्य राजयोग धनु राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ और प्रगति सुनिश्चित करेगा। जिनका व्यापार है उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। वेतनभोगी लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
Shani Nakshtra Parivartan 2023 Saturn Transit Effect Which Zodiac Sign Will Be Lucky And Unlucky
शनिदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

मकर राशि
मकर राशि के जातकों की कुंडली में शनिदेव के दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। दूसरा भाव आय का स्त्रोत है। शनिदेव आय भाव में गोचर आपको जबरदस्त आर्थिक लाभ देगा। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं उनको इस परिवर्तन के दौरान लाभ प्राप्त होगा। आपको अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है।  इस पूरी अवधि में आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और अपनी आर्थिक स्थति मजबूत कर पाने में सफल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed