फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gudi Padwa 2023 Date: गुड़ी पड़वा आज, जानें पूजा मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Wed, 22 Mar 2023 06:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 06:45 AM IST
विज्ञापन
Gudi Padwa 2023 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi Celebration History and Significance Gudi Padwa Kab Hai
गुड़ी पड़वा महत्व - फोटो : अमर उजाला

Gudi Padwa 2023:  आज से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। इसे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को संवत्सर पड़वो के नाम से भी जाना जाता है, यह मुख्य रूप से भारतीय राज्य महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला वसंत ऋतु का त्योहार है। यह हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और चैत्र महीने के पहले दिन पड़ता है, जो आमतौर पर मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में पड़ता है।  उत्सव की खुशियों के साथ-साथ, गुड़ी पड़वा को संपत्ति या नया घर खरीदने का भी शुभ समय माना जाता है। गुड़ी पड़वा, मराठी नया साल, लोगों के लिए नई शुरुआत और आशा की भावना लाता है। मुख्य रूप से यह पर्व महाराष्ट्र राज्य में मनाया जाता है, गुड़ी पड़वा या उगादी अगले फसल वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। गुड़ी पड़वा चैत्र के पहले दिन मनाया जाता है। आइए जानते हैं गुड़ी पड़वा का महत्व और पूजा विधि के बारे में। 

Gudi Padwa 2023 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi Celebration History and Significance Gudi Padwa Kab Hai
गुड़ी पड़वा महत्व - फोटो : iStock

गुड़ी पड़वा 2023  तिथि 
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ: 21 मार्च 2023, मंगलवार, रात्रि 10: 52 मिनट से 
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त: 22 मार्च 2023, बुधवार, रात्रि 08: 20 मिनट पर 
उदयतिथि के अनुसार 22 मार्च 2023 को गुड़ी पड़वा है। 

Gudi Padwa 2023 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi Celebration History and Significance Gudi Padwa Kab Hai
गुड़ी पड़वा महत्व
गुड़ी पड़वा 2023 मुहूर्त 2023
गुड़ी पड़वा पूजा मुहूर्त - प्रात: 06 : 29 मिनट से प्रातः 07: 39 मिनट तक (22 मार्च 2023)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gudi Padwa 2023 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi Celebration History and Significance Gudi Padwa Kab Hai
गुड़ी पड़वा महत्व - फोटो : अमर उजाला

गुड़ी पड़वा का महत्व
गुड़ी पड़वा हिंदू धर्म में एक विशेष स्थान रखता है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ी को घर पर फहराने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और जीवन में भाग्य और समृद्धि आती है। यह दिन वसंत की शुरुआत का भी प्रतीक है और इसे फसल उत्सव के रूप में माना जाता है। इस उत्सव को कई अन्य राज्यों में संवत्सर पड़वो, उगादि, उगादी,चेती, नवरेह, साजिबू नोंगमा पानबा चीरोबाआदि नामों से जाना जाता है।  कई लोगों का मानना है कि इस दिन सोना या नई कार खरीदना शुभ होता है।

विज्ञापन
Gudi Padwa 2023 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi Celebration History and Significance Gudi Padwa Kab Hai
गुड़ी पड़वा महत्व - फोटो : istock

गुड़ी पड़वा कैसे मनाते हैं?
गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र का पर्व है।  हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व रखता है। गुड़ी पड़वा के दिन बहुत से कार्य किए जाते हैं। इस दिन झंडा, या गुड़ी, घर के सामने फहराया जाता है, और द्वार पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाई जाती है। ध्वज को पीले रेशमी आभूषणों, फूलों और आम के पेड़ के पत्तों से सजाया जाता है। सिंदूर और हल्दी से बना एक शुभ स्वास्तिक बनाया जाता है। इस दिन ज़रूरतमंद लोगों को पानी के साथ और भी अन्य वस्तुएं देनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed