{"_id":"6030e2ff8ab2b8551d7cbe7d","slug":"auspicious-sign-for-happy-journey-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर यात्रा पर जाते समय दिखाई दे ये चीजें, तो समझ जाइए यात्रा रहेगी बेहद शुभ","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
अगर यात्रा पर जाते समय दिखाई दे ये चीजें, तो समझ जाइए यात्रा रहेगी बेहद शुभ
घूमने जाना हो या जरूरी काम से, हर व्यक्ति यात्रा पर जाने से पहले कामना करता है कि उसकी यात्रा मंगलमय और सफल रहे। यही कारण है कि लोग घर से निकलते समय शुभ और अशुभ का बहुत ध्यान रखते हैं। यात्रा पर जाते समय मिलने वाले संकेतों के अनुसार लोग शुभ और अशुभ का विचार करते हैं। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताया गया है यदि यात्रा पर जाने से पहले ये चीजें आपको दिखाई देती हैं तो आपकी सफल और शुभ यात्रा का संकेत होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गाय, घोड़े, हाथी आदि पशु दिखाई दे जाएं तो ये यात्रा के शुभ होने का संकेत है। इसी तरह से यदि यात्रा पर निकलते समय देव प्रतिमा, लौ उठती अग्नि, सोना, चांदी और रत्न आदि चीजें दिखाई पड़ता है तो आपकी यात्रा मंगलकारी रहती है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
यदि यात्रा पर निकलते समय आपको दूर्वा, ताजा गोबर, औषधियां, मूंग, फल, घी, दही, दूध, अक्षत नजर आए तो यात्रा में आने वाले सभी अवरोध नष्ट हो जाते हैं और आपकी यात्रा शुभ एवं सफल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
ये ध्वनि सुनाई देना है शुभ
यदि आप किसी शुभ या जरूरी कार्य से यात्रा के लिए निकल रहें हैं और आपको उस समय आपको शंख, बैंड-बाजा और मेघ गर्जना की ध्वनि सुनाई देती है यह बहुत ही शुभ माना जाता है। व्यक्ति जिस काम से यात्रा पर जा रहा है उस लक्ष्य की प्राप्ति होतीती है। यदि यात्रा पर जाते समय राजचिह्न दिखाई दे जाए तो आपको सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
यात्रा पर रास्ते में जाते समय मृत व्यक्ति की अंतिम यात्रा, गाय अपने बछड़े का साथ नजर आए तो यात्रा यह यात्रा सर्वत्र रूप से उन्नति देती है। इन चीजों के दिखाई देने से आपके रास्ते में आने वाली समस्त समस्याएं नष्ट हो जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।