अलग-अलग मनोकामना की पूर्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
अगर आपके व्यापार में नजर दोष या अन्य किसी कारण अड़चने आ रही हैं। तो उन्हें दूर करने के लिए सुबह के समय एक नींबू लेकर उसे बीच से चार हिस्सों में काटकर उसमें थोड़ी सी पीली सरसों, 21 काली मिर्च 7 फूल वाली लौंग लेकर कार्यस्थल पर किसी कोने में रख दें। शाम के समय इन सारी चीजों को काले कपड़े में लपेटकर किसी सूखे कुएं में डाल आएं। इससे आपके व्यापार में आने वाली समस्याएं दूर होंगी। यह उपाय शनिवार या अमावस्या को करना चाहिए।
घर में सुख-शांति लाने के लिए
प्रतिदिन खाना बनाते समय सबसे पहली रोटी निकाल कर उसे चार बराबर भागो में विभाजित कर दें। अब इसमें से पहला हिस्सा गाय को दूसरा कुत्ते को, तीसरा कौए को और चौथा हिस्सा चौराहे पर रख आएं। मान्यता है कि ये उपाय नियमित रुप से करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
अगर आपके मन में बहुत दिनों से कोई मनोकामना है और वह पूरी नहीं हो पा रही है तो 7 गुड़ की डेली, 7 साबुत हल्दी की गांठे और एक रुपए का सिक्का लेकर उसे किसी पीले कपड़े में बांधे। उस पोटली को कही दूर फेंक आएं और फेंकते समय अपनी मनोकामना बोले। यह उपाय आपको गुरुवार के दिन करना है। मान्यता है कि यह उपाय जल्दी ही मनोकामनी पूरी हो जाती है।
कार्य पूर्ति के लिए
अगर आपका काम बनते-बनते रह जाता है पूर्ण नहीं हो पाता है तो जब भी घर से बाहर निकले पहले दांया कदम बाहर निकालें। जिस ओर आपको काम के लिए जाना है उस दिशा से विपरीत दिशा में चार कदम जाएं तत्पश्चात कार्य के लिए जाएं। इससे कार्यों में सफलती मिलती है।