फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुधवार के दिन इन उपायों को करने से नहीं होती धन की कमी

Wed, 07 Oct 2020 07:42 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 07 Oct 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
Astrology tips for money in Hindi do these remedies on Wednesday Goddess Lakshmi is pleased
बुधवार के दिन के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : SOCIAL MEDIA

बुधवार का दिन बुध ग्रह और भगवान गणेश को समर्पित किया जाता है। बुध ग्रह को वाकपटुता और बुद्धि का कारक माना जाता है। भगवान गणेश भी बुद्धि के देवता हैं। भगवान गणेश के साथ रिद्धि-सिद्धि और शुभ लाभ भी विराजते हैं। इनकी पूजा अर्चना करने से घर में शुभता आती है किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है। गणेश जी के साथ मां लक्ष्मी का पूजन भी किया जाता है। कहते हैं कि जहां पर बुद्धि का वास होता है, वहीं पर लक्ष्मी भी वास करती हैं। बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा होगी जिससे आपकी धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।


 

Astrology tips for money in Hindi do these remedies on Wednesday Goddess Lakshmi is pleased
गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

बुधवार के दिन गणेश जी को लड्डू या मोदक का भोग लगाना चाहिए, भोग लगाने के बाद मोदक को धन रखने के स्थान या तिजोरी के पास रखना चाहिए। इससे धन संबंधित दिक्कते कम होती हैं।
 

Astrology tips for money in Hindi do these remedies on Wednesday Goddess Lakshmi is pleased
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का उपयोग करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बुधवार के दिन हरी वस्तुओं को उपयोग करना चाहिए। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है। मान्यता है कि बुधवार के दिन हरी पोटली का उपयोग करने से धन की कमी नहीं रहती है, मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। बुधवार के दिन हरी चीजों को भोजन में शामिल करने से रोगों से मुक्ति भी मिलती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology tips for money in Hindi do these remedies on Wednesday Goddess Lakshmi is pleased
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बुधवार के दिन पंचमुखी रूद्राक्ष, 7 साबुत मूंग, थोड़ा सा लगभग 10 ग्राम साबुत धनिया लेकर पर्स में रखें। रूद्राक्ष न हो तो हल्दी की गांठ रखें। मान्यता है कि इससे पैसों की कमी नहीं होती है।
 

विज्ञापन
Astrology tips for money in Hindi do these remedies on Wednesday Goddess Lakshmi is pleased
गणेश जी को जावित्री अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

बुधवार के दिन गणेश जी को 21 या 42 जावित्री अर्पित करनी चाहिए। इससे गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है, आर्थिक परेशानियां दूर होती है और धन की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed