आर्थिक स्थिति सही न हो तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं। लाल किताब में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आप धन संबंधित परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। लेकिन इन उपायों को सावधानी पूर्वक करना चाहिए, साथ ही लाल किताब के उपाय करने के लिए मन में पूर्ण विश्वास होना आवश्यक होता है। जानते हैं धन प्राप्ति के लिए लाल किताब के कुछ उपाय...
धन प्राप्ति के लिए करें लाल किताब के ये अचूक उपाय
शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन माना गया है। शुक्रवार को किसी ताले की दुकान पर जाकर बिना खोले ही ताला खरीद कर लाएं। उस ताले को जांचने के लिए भी न खोलें न ही दुकानदार को खोलने दें। अब इस ताले को रात में अपने पास रखकर सो जाएं। सुबह उठकर स्नान करने के बाद ताले को किसी मंदिर पर रख आएं। लेकिन वापस आते समय पलट कर न देखें। इस उपाय के अनुसार जब कोई उस ताले को खोलेगा तो आपकी किस्मत भी खुल जाएगी।
अगर आपको बहुत ज्यादा धन संबंधित समस्याएं आ रही हैं तो रात में अपने पलंग के नीचे सिरहाने की ओर किसी पात्र में जौं भरकर रखें। सुबह उठकर जौं किसी पशु को खिला दें या किसी जरुरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। घर के सभी सदस्य रसोई में ही भोजन करें। खाना परोसने से पहले एक हिस्सा कौए, दूसरा हिस्सा कुत्ते और तीसरा हिस्सा के गाय के लिए निकालें। प्रत्येक शनिवार को रोटी पर घी लगाकर कुत्ते के खिलाएं इससे धन संबंधित समस्याओं से निजात मिलती है।
पांच किलो आटा और सवा किलो गुड़ लेकर उसको मिलाकर रोटियां बना लें। इन रोटियों को गुरुवार की शाम को किसी गाय को खिलाएं। यह उपाय तीन गुरुवार तक नियमित रूप से करें। इस उपाय को करने से दरिद्रता समाप्त होती है।
भगवान का पूजन करने के बाद दरवाजे पर दहलीज का पूजन करें। दहलीज के दोनों तरफ स्वास्तिक का चिह्न बनाकर उसकी पूजा करें और उस पर चावलों की ढेरी बनाएं। अब पूजा की दो सुपारी लें ध्यान रहे सुपारी कहीं से भी खंडित न हो। इन सुपारियों पर कलावा लपेटकर दोनों ओर के चावलों की ढेरी पर रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा होती है और धन लाभ होता है। इसके अलावा शनिवार के दिन संध्या के समय पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।
नोट: इस लेख में दी गई जानकारी लोक परंपराओं और मान्यताओं पर आधारित है। अमर उजाला.काम इनकी पुष्टि नहीं करता है।