रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित किया जाता है। अगर आपके हर कार्य में बाधा आ रही है कोई भी कार्य कर रहें हैं, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल रही है। काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। तो रविवार के दिन कुछ उपाय करके आप इन परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। रविवार को ये उपाय करने से सूर्य मजबूत होता हैं जिससे आपके कार्यों में आ रहीं बाधाएं दूर होती हैं।
रविवार के दिन करें ये उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार के दिन प्रातःकाल जल्दी उठें स्नानादि करके पूजा-पाठ करें। उसके बाद किसी तांबे के स्वच्छ पात्र में जल लेकर इसमें अक्षत, लाल रंग के फूल और रोली डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय हर रविवार को करना चाहिए। इससे काम में आ रहीं बाधाएं दूर होती हैं।
सूर्य को मजबूत करने के लिए क्षमतानुसार लाल रंग के कपड़े, गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन और लाल चंदन का दान रविवार के दिन करना चाहिए। इससे सूर्य बलवान होता है, और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन सूर्य पुराण का पाठ करें। सूर्य भगवान की पूजा हमेशा सबह जल्दी उठकर करनी चाहिए। इसलिए कोई भी उपाय सुबह के समय करें। हमेशा स्नान करने के बाद बिना कुछ खाए ही सूर्य को जल दें।
सूर्यदेव के प्रसन्न करने के लिए प्रातःकाल की बेला में इन मंत्रों का जाप करें।
साथ ही ‘ऊं सूर्याय नम:।।
ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।।
ऊं घृणि: सूर्यादित्योम’।।
ऊं ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:।।