फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, वरना शनिदेव हो जाएंगे रुष्ट

Sat, 29 Aug 2020 07:19 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 29 Aug 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
Shaniwar ke Upay never do these five things in Saturday
शनिवार के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिष और धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन शनि महाराज की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन शनि मंदिर में शनिदेव का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों की भीड़ लग जाती है। लेकिन शनिवार के दिन कुछ विशेष कार्य हैं उन्हें नहीं करने चाहिए। ऐसा कहते हैं ऐसा कार्य करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। ये काम इस प्रकार हैं...

Shaniwar ke Upay never do these five things in Saturday
सरसों का तेल न खरीदें - फोटो : social media

शनिवार के दिन नहीं खरीदें सरसों का तेल
शनिवार के दिन सरसों का तेल कभी नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि सरसों का तेल इस दिन शनिदेव को चढ़ाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदता है उसे शनिदेव शारीरिक कष्ट देते हैं। 

Shaniwar ke Upay never do these five things in Saturday
लोहा(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

शनिवार के दिन न खरीदें लोहे का सामान
शनिवार को लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे का कोई भी वस्तु खरीदने से शनिदेव गुस्सा हो जाते है। इस दिन लोहे से बनी हुई चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि लोहे से बने सामान खरीद कर घर पर न लाएं जाएं। शनिवार के अलावा आप किसी भी दिन लोहे का सामान खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaniwar ke Upay never do these five things in Saturday
काले तिल को खरीदने से करें परहेज - फोटो : getty images

काले तिल को खरीदने से करें परहेज
शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें ऐसा माना जाता है कि इस दिन काला तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है। शनिदोष को दूर करने के लिए शनिवार को काले तिल का दान और पीपल के पे़ड़ पर चढ़ाने का नियम है।

विज्ञापन
Shaniwar ke Upay never do these five things in Saturday
शनिवार के दिन नहीं खरीदें चमड़े के जूते - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार के दिन नहीं खरीदें चमड़े के जूते
काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं। इस दिन चमड़े का सामान जैसे पर्स, बेल्ट, बैग आदि को नहीं खरीदना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed