फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच ज्योतिष उपायों से चमकेगी किस्मत, एक बार आजमा कर देखें

Tue, 20 Oct 2020 06:28 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 20 Oct 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Astrology remedies for good luck and get rid of problems
भाग्योदय के लिए ज्योतिष के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ज्योतिष के अनुसार किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ भाग्य का मजबूत होना भी जरुरी होता है। भाग्य के मजबूत न होने के कारण ही कई बार हमें असफलता का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आप घर, व्यापार और धन से जुड़ी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इन उपायों से आपका भाग्योदय होगा। जिससे कार्यों में सफलता के योग बनते हैं जानते हैं उपाय...


 

Astrology remedies for good luck and get rid of problems
प्रतिदिन उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियां निहारे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ज्योतिष के अनुसार हमारी हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और नीचले भाग में श्री हरि विष्णु का स्थान होता है। इसलिए जब आप प्रातःकाल सोकर उठे तो सबसे पहले अपनी हथेलियों को निहारना चाहिए उसके बाद तीन या फिर चार बार अपने चेहरे पर फेरना चाहिए। इससे आपकी किस्मत खुलने लगती है।

Astrology remedies for good luck and get rid of problems
शनिदेव के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • नौकरी से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें और शनि देव के मंत्रो काजाप करें। इसे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। 
  • अगर आपके व्यापार में परेशानियां आर ही हैं या व्यापार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो अपने व्यापार स्थल पर वृद्धि यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इससे आपके व्यापार में वृद्धि होती है। धन का आवगमन सुगम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology remedies for good luck and get rid of problems
नमक के पानी से पोंछा लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

जब  घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है तो उसके कारण लड़ाई और क्लेश होने लगता है। घर में सकारात्मकता लाने के लिए  प्रतिदिन नमक के पानी से पोंछा लगाना चाहिए। अगर प्रतिदिन न कर सकें तो शुक्रवार और शनिवार के दिन ये उपाय करें। इससे घर के सदस्यों को बीच आपसी प्रेम की भावना बनी रहती है।

विज्ञापन
Astrology remedies for good luck and get rid of problems
संतान सुख पाने के लिए रामेश्वरम की यात्रा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

संतान सुख पाने के लिए माता-पिता हर तरह से इलाज करवाते है, डाक्टर और हकीमों के चक्कर काटते हैं। धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना करते हैं। लेकिन संतान की प्राप्ति नहीं हो पाती है इसका कारण पितृदोष भी हो सकता है। जिन दंपतियों को संतान प्राप्ति की कामना है, उन्हें रामेश्वरम की यात्रा करना लाभकारी रहता है, साथ ही सर्प देवता की पूजन भी करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed