फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल को शानदार बनाने के लिए ग्रह शांति के लिए करें उपाय, मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

Mon, 28 Dec 2020 07:50 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 28 Dec 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
Astrological Remedy for 2021 griha shanti ke upay
ग्रह शांति के उपाय - फोटो : Pixabay

अगर आप अपने नए साल को शानदार और भाग्यशाली बनाना चाहते हैं तो आपको ग्रह शांति के उपाय जरूर करने चाहिए। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक ग्रहों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ता है। ऐसे में यदि ग्रहों की चाल शुभ होती है तो जातकों को उसके शुभ परिणाम और अशुभ होती है तो अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों की शांति के उपाय बताए गए हैं जो इस प्रकार हैं-  

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

Astrological Remedy for 2021 griha shanti ke upay
सूर्य ग्रह की शांति के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

कुंडली में सूर्य देव ऐसे होंगे मजबूत

सूर्यदेव की शुभता बढ़ाने और उनकी नाराजगी दूर करने के लिए कभी भी झूठ न बोलें। इस उपाय को करने से सूर्य से संबंधी दोष दूर हो जायेगा और उनके शुभ फल मिलने प्रारंभ हो जाएंगे। ध्यान रहे यदि आप झूठ बोलते हैं, जो कि अस्तित्व में नहीं है तो उस परिस्थिति में आपकी कुंडली से जुड़े सूर्य को उसका अस्तित्व पैदा करना पड़ेगा। ऐसे में सूर्य का काम बढ़ जाएगा और आपके संकट कम होने के बजाय बढ़ जायेंगे।

Astrological Remedy for 2021 griha shanti ke upay
चंद्र ग्रह की शांति के उपाय - फोटो : पिक्साबे

चंद्र ग्रह की शांति के लिए करें ये विशेष उपाय

चंद्र देव की शुभता पाने और उनसे जुड़े दोष दूर करने के लिए जितना ज्यादा हो सके साफ-सफाई पर ध्यान दें। न सिर्फ अपने आस-पास की साफ-सफाई रखें, बल्कि स्वयं भी साफ-सुथरे रहें और स्वच्छ कपड़े पहनें। इस उपाय से निश्चित रूप से चंद्र देव की कृपा मिलने लगेगी। माता जी की सेवा करने से भी चंद्र ग्रह मजबूत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrological Remedy for 2021 griha shanti ke upay
मंगल ग्रह की शांति के उपाय - फोटो : Pixabay

ऐसे करें मंगल देव को शांत

मंगल ग्रह सूर्य का सेनापति है। हमारे भोजन में वह गुड़ का स्वरूप हैं। जबकि गेहूं सूर्य का प्रतीक है। मंगल ग्रह की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन को गेहूं के आटे का चूरमा गुड़ डालकर बनाकर खाएं और दूसरों को भी खिलाएं। इस उपाय से मंगल देवता प्रसन्न होंगे। ध्यान रहे सूर्य गेहूं, मंगल गुड़ और चंद्रमा घी है, और इन तीनों में मित्रता है। ऐसे में जब ये तीनों मित्र मिलकर खुश होंगे तो उनकी प्रसन्नता की कुछ बूंदे तो आप पर भी गिरेंगी ही। कहने का तात्पर्य आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Astrological Remedy for 2021 griha shanti ke upay
बुध ग्रह की शांति के उपाय - फोटो : social media

बुध देव के लिए करें यह विशेष उपाय

बुध ग्रह का रंग हरा है। वह नौ ग्रहों में शारीरिक रूप से सबसे कमजोर और बौद्धिक रूप में सबसे आगे है। बुध ग्रह की शुभता पाने और उससे जुड़े दोष को दूर करने के लिए गाय को हरी घास खिलाएं। विदित हो कि पृथ्वी और गाय दोनों ही शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि हरी घास बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। आप तो जानते ही हैं कि अन्य पेड़ पौधों के मुकाबले घास कमजोर है। बिल्कुल वैसे ही, जैसे अन्य ग्रहों के मुकाबले बुध ग्रह कमजोर है। घास यानी बुध और धरती यानी शुक्र। ऐसे में गाय हरी घास खाकर खुश होती है औ आपको भी बुध की कृपा प्राप्त होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed