Astro Tips For Money In Hindi: यदि कड़ी मेहनत के बाद भी आपको लगातार असफलता ही हाथ लग रही है और आपके घर में धन स्थिर नहीं रहता, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ सरल ज्योतिष उपाय अपना सकते हैं। यह उपाय न केवल धन की समस्या को हल कर सकता है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का भी आपकी मदद करता है। इस उपाय से आपके जीवन में धन आगमन के नए स्रोत खुल सकते हैं।
{"_id":"678628b03f11761ff304f625","slug":"astro-tips-astrology-remedies-to-improve-financial-status-tulsi-ke-upay-2025-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astro Tips: तुलसी के ये 4 उपाय दिलाएंगे धन की समस्या से छुटकारा, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Astro Tips: तुलसी के ये 4 उपाय दिलाएंगे धन की समस्या से छुटकारा, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी
Tue, 14 Jan 2025 02:48 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:48 PM IST
सार
यदि कड़ी मेहनत के बाद भी आपको लगातार असफलता ही हाथ लग रही है और आपके घर में धन स्थिर नहीं रहता, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ सरल ज्योतिष उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं।
विज्ञापन
धन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
- फोटो : Amar Ujala
तुलसी के उपाय
- फोटो : Freepik.com
आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के उपाय
यदि आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो तुलसी के पौधे की जड़ की मिट्टी का उपयोग एक उपाय के रूप में कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे की मिट्टी को लाल रेशमी कपड़े में बांधें। इसके बाद इस पोटली को माता लक्ष्मी के चरणों में रखें और "ॐ श्रीं" मंत्र का 108 बार जाप करें। पूजा के बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी में रख दें। यह उपाय धन स्थिरता बनाए रखने में सहायक होता है और धन की बेवजह बर्बादी को रोकता है।

- फोटो : adobe
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय
शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें तुलसी की मंजरी अर्पित करें। यह सरल उपाय आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करता है। यदि विवाह में किसी प्रकार की बाधा आ रही हो, तो दूध में तुलसी की मंजरी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। यह उपाय विवाह संबंधित परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है।

- फोटो : Adobe stock
सूखी तुलसी का उपयोग
यदि तुलसी का पौधा सूख गया है तो उसकी जड़ को फेंकने के बजाय उपयोग में लाएं। जड़ को लाल कपड़े में बांधें और इसे अपने घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन का अपव्यय रुकता है। इसके अलावा, इस पोटली को घर के मुख्य द्वार पर बांधने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

- फोटो : freepik
पूजा के दौरान विशेष ध्यान
तुलसी की पूजा करते समय उसके चारों ओर लाल धागा बांधना शुभ माना जाता है। यह शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। स्नान के बाद, तुलसी की जड़ को गंगाजल से साफ करें और फिर इसे लाल कपड़े में बांधकर उचित स्थान पर रखें।

Vastu Tips: इन अचूक वास्तु उपायों से प्रसन्न होते हैं सूर्यदेव, चरों ओर मिलेगी सफलता
Vastu Tips: पति-पत्नी के बीच तकरार की वजह होते हैं ये वास्तु दोष, देखें कहीं आपके घर में तो नहीं
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।