फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्ज लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना नहीं होगा चुकता

Mon, 12 Oct 2020 11:13 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 12 Oct 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Always remember these five things during lend money
कर्ज लेनदेन में ज्योतिषीय विचार - फोटो : pixabay

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कर्ज लेते समय पांच चीजों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। अगर इन चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं तो कर्ज चुकता नहीं होता है, बल्कि उसका ब्याज दर ब्याज बढ़ता जाता है। आइए जानते हैं किस समय कर्ज नहीं लेना चाहिए और इस दौरान किन पांच चीजों का ध्यान रखना चाहिए।  

Always remember these five things during lend money
कर्ज कभी भी मंगलवार, शनिवार और रविवार को नहीं लेना चाहिए - फोटो : pixabay

1. इन दिनों भूलकर भी न लें कर्ज
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कर्ज लेते समय दिनों का विचार अवश्य ही करना चाहिए। कर्ज कभी भी मंगलवार, शनिवार और रविवार को नहीं लेना चाहिए। कहते हैं सप्ताह के इन दिनों लिया गया कर्ज बड़ी मुश्किल से चुकता होता है। कर्ज में मूल से ज्यादा ब्याज चुकता करना पड़ता है। इसलिए इन तीन दिनों में कभी कर्ज नहीं लेना चाहिए।

Always remember these five things during lend money
वृद्धि योग में कर्ज लेने पर बढ़ता है, द्विपुष्कर योग में कर्ज लेने पर दोगुना होता है - फोटो : pixabay

2, कर्ज लेते समय इन योगों का रखें ध्यान 
पंचांग के पांच अंगों में से एक अंग है योग और कुल योग 27 हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार ऐसे तीन योग हैं जिनमें कभी कर्ज नहीं लेना चाहिए। इनमें वृद्धि योग, द्विपुष्कर योग और त्रिपुष्कर योग आते हैं। ऐसा माना जाता है कि वृद्धि योग में कर्ज लेने पर बढ़ता है, द्विपुष्कर योग में कर्ज लेने पर दोगुना होता है और त्रिपुष्कर योग में कर्ज तीन गुना बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Always remember these five things during lend money
हस्त नक्षत्र में लिया हुआ कर्ज जल्दी चुकता नहीं होता है - फोटो : pixabay

3. इस नक्षत्र में कभी न लें पैसे उधार
किसी से धन उधार लेते समय नक्षत्र का भी विचार किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि हस्त नक्षत्र में लिया हुआ कर्ज जल्दी चुकता नहीं होता है। इसके अलावा मूल, आद्रा, ज्येष्ठा, विशाखा, कृतिका,  उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा और उत्तराभाद्रपद एवं रोहिणी नक्षत्रों में भी कर्ज लेना भारी पड़ता है।

विज्ञापन
Always remember these five things during lend money
चर लग्न में कर्जा नहीं देना चाहिए - फोटो : pixabay

4. इस लग्न में किसी को पैसे न दें उधार 
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, चर लग्न में कर्जा नहीं देना चाहिए। चर लग्न में पांचवें व नौवें स्थान में शुभ ग्रह व आठवें स्थान में कोई भी ग्रह नहीं होना चाहिए। लेकिन मेष, कर्क, तुला और मकर जैसे चर लग्न में कर्ज लेने पर शीघ्र ही उतर जाता है। इसके विपरीत उपरोक्त चर लग्न में कभी किसी को कर्ज नहीं देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed