फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चार राशि की लड़कियों को माना जाता है बेहद प्रतिभाशाली, हासिल करती हैं सफलता

Tue, 09 Nov 2021 04:25 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 09 Nov 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
According to astrology, girls of this zodiac are very talented they get lot of success in life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब किसी का जन्म होता है तो उस समय ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, शिशु का नामकरण किया जाता है। किसी के भी नाम के पहले अक्षर से उसकी राशि का पता चलता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि हर राशि के अपने अलग गुण व दोष होते हैं। हर राशि का प्रतिनिधित्व एक अलग ग्रह करता है। इसलिए व्यक्ति के जीवन और स्वभाव पर भी राशि का प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में चार राशियों की लड़कियों को बेहद प्रतिभावान माना जाता है। इन राशियों की लड़कियां प्रतिभा के मामले में धनी होती हैं और मौका मिले तो जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चार राशियों की लड़कियां।

According to astrology, girls of this zodiac are very talented they get lot of success in life
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign
मिथुन राशि

इस राशि की लड़कियों को काफी बुद्धिमान और प्रतिभावान माना जाता है। चाहें कार्यस्थल हो या अन्य कोई स्थान इनके काम करने का तरीका प्रभाव छोड़ जाता है और इन्हें खूब वाह-वाही मिलती है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत अच्छा होता है इसलिए हर परेशानी का हल झट से निकालने में माहिर होती हैं।

 

According to astrology, girls of this zodiac are very talented they get lot of success in life
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि की लड़कियां-

बुद्धिमानी की बात करें तो इस राशि की लड़कियां भी काफी तेज मानी जाती हैं। इनकी निर्णय शक्ति बहुत अच्छी होती है। ये सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम होती हैं इस कारण ये करियर में अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। इनमें हमेशा कुछ नया सीखने की ललक रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to astrology, girls of this zodiac are very talented they get lot of success in life
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की लड़कियां-

इस राशि की लड़कियों को हर विषय की जानकारी लेने में रूचि रहती है। इन्हें काफी बुद्धिमान माना जाता है। अपनी प्रतिभा और कार्य करने के तरीके से ये हर जगह वाह-वाही लूट ले जाती हैं। अपनी मेहनत के बल पर ये एक अलग मुकाम हासिल करती हैं। 

विज्ञापन
According to astrology, girls of this zodiac are very talented they get lot of success in life
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि की लड़कियां-

माना जाता है कि इस राशि की लड़कियां बचपन से ही होशियार होती हैं और अपने करियर को लेकर काफी गंभीर रहती हैं। अपनी मेहनत और काम करने के तरीके से ये प्रशंसा प्राप्त करती हैं वे अपने जीवन में मेहनत के बल पर सफलता हासिल करती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed