दूध के साथ मछली खाओंगे तो चेहरा खराब हो जाएगा, बैंगन और दूध एक साथ नहीं पीना चाहिए। ऐसे बहुत सी बातें आपने दूध के संदर्भ में सुनी होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं इन बातों के पीछे कितनी सच्चाई है।
दूध के बारे में ये गलतफमियां दूर कर लीजिए और सेहतमंद रहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली और दूध
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर में कंसल्टिंग न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. वंदना माथुर कई मिथकों को तोड़ते हुए बताती हैं कि बेशक खाने के साथ दूध और मछली खाना हानिकारक हो सकता है लेकिन इन बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं मिलता।
हालांकि लोग मानते हैं कि मछली और दूध साथ खाने से फूड प्वाइजनिंग या विटिलिगो नामक चर्मरोग हो जाता है। लेकिन पुख्तातौर पर इसके कोई वैज्ञानिक तथ्य उपलब्ध नहीं है।
मसाले और दूध
लोग मानते हैं कि दूध के साथ नमक या मसालों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन सच तो यह है कि भारत के साथ ही एशियाई देशों में भी दूध में मसाले मिलाएं जाते हैं।
एक्सपर्ट की मानें तो दूध में ऐसा कोई खास तत्व मौजूद नहीं है जो नमक के साथ रिएक्ट कर दें। या फिर मसाले मिलाने से सेहत को नुकसान हो।
दूध और दमा
दूध से कई लोगों को एलर्जी होती है। ऐसा माना जाता है कि दूध से जिन बच्चों को एलर्जी होती हैं उन्हें भविष्य में अस्थमा हो सकता है। लेकिन इस बात का भी कोई वैज्ञानिक आधार उपलब्ध नहीं है।
इतना ही नहीं, दूध से मुंहासों के होने का भी कोई प्रमाण नहीं है। वैसे भी दूध में पाए जाने वाला विटामिन त्वचा को बेहतर बनाता है।
कब होगा हानिकारक
दूध में कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन ए, डी, बी 12 और मैग्नीश्यिम पाया जाता है। इसलिए इसे एक कंप्लीट फूड भी माना गया है। ऐसे में दूध को डायट में जरूर शामिल करना चाहिए।
दूध केवल दूध से एलर्जी होने वाले लोगों को नुकसान पहुंचता है। साथ ही जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं उनके लिए दूध नुकसानदायक होता है। साथ ही जिन लोगों को लीवर से संबंधित कोई दिक्कत होती है तो भी दूध पीने से बचना चाहिए।