फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot dead in firozabad

ममेरी बहन को फोन पर परेशान कर रहे थे युवक, विरोध करने पर घर में घुसकर भाई की हत्या

Tue, 28 Aug 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 28 Aug 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
young man shot dead in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर में सोमवार रात को घर में घुस कर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे युवक की ममेरी बहन को फोन पर परेशान करने के विरोध का मामला बताया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   

विज्ञापन


पहाड़पुर निवासी नरायन सिंह (24) पुत्र अमर सिंह सोमवार रात साढे़ नौ बजे घर के आंगन में बैठा था। इसी दौरान तीन लोग घर में घुसे और नरायन सिंह से मारपीट करने लगे। एक युवक ने तमंचे से नरायन सिंह को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वो घायल हो गया। 
विज्ञापन


परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। नरायन सिंह के भाई राहुल ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ममेरी बहन को कर रहे थे परेशान

राहुल का कहना है कि उक्त युवक शिकोहाबाद में रहने वाली उसकी ममेरी बहन को फोन पर परेशान करते थे। इसी को लेकर युवकों से कई बार विवाद के बाद सोमवार सुबह भी झगड़ा हुआ तो ग्रामीणें ने मामला शांत करा दिया था। 

राहुल का आरोप है कि रात को आरोपी युवक घर में घुस आए और नरायन सिंह से मारपीट करने लगे। उन्होंने नरायन सिंह को गोली मार दी और फरार हो गए। राहुल ने पुलिस को तीनों युवकों के नाम भी बताए गए हैं। 

थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि युवती को लेकर विवाद में युवक की हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है। नरायन सिंह की शादी छह महीने पहले हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed