{"_id":"65cb23673e770dc6e30f77fc","slug":"two-hundred-buildings-will-be-demolished-in-khudaganj-for-highway-widening-2024-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: खुदागंज में 200 भवनों पर बुधवार को चल सकता है बुलडोजर, आज खत्म हो जाएगी मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खुदागंज में 200 भवनों पर बुधवार को चल सकता है बुलडोजर, आज खत्म हो जाएगी मोहलत
Tue, 13 Feb 2024 02:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:00 PM IST
सार
मैनपुरी के वेबर से लेकर पीलीभीत तक नेशनल हाईवे 730 का चौड़ीकरण किया जाना है। मार्च 2024 तक कार्य पूरा करना है, लेकिन खुदागंज क्षेत्र में करीब दो सौ भवन बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के खुदागंज में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे 200 भवनों पर बुधवार से बुलडोजर चलना शुरू हो सकता है। वहीं व्यापारियों ने सोमवार को डीएम से मिलकर मार्च तक का समय देने की मांग की। हालांकि प्रशासन ने देर शाम तक कार्रवाई के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है।
कॉरिडोर परियोजना के तहत मैनपुरी के वेबर से लेकर पीलीभीत तक नेशनल हाईवे 730 का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए आईसीटी संस्था को नामित किया गया है। मार्च 2024 तक कार्य पूरा करना है, लेकिन खुदागंज क्षेत्र में करीब दो सौ भवन बाधक बन रहे हैं। प्रशासन की ओर से पहले कई बार सूचित करने के साथ ही मुनादी भी कराई जा चुकी है।
प्रशासन ने नोटिस चस्पा करने के साथ ही 13 फरवरी तक निर्माण हटा लेने चेतावनी दी है। इस मामले में सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल खुदागंज के पदाधिकारियों ने डीएम उमेश प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर मांग की है कि उन्हें मार्च तक का समय दिया जाए।

20 प्रतिशत व्यापारियों को नहीं मिला मुआवजा
व्यापारियों का कहना है कि चौड़ीकरण होने से व्यापारियों का कार्य प्रभावित हो रहा है। कुछ समय दिया जाए ताकि वे लोग अन्य स्थान पर व्यवस्था कर लें। व्यापारियों के मुताबिक करीब 20 प्रतिशत व्यापारियों के मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ है। उनका भुगतान पहले किया जाना चाहिए।
डीएम ने व्यापारियों को नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के पास भेज दिया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी, महामंत्री विश्वमोहन बंसल, कोषाध्यक्ष मिर्जा राशिद बेग, तालिब अली, निशांत, ओमप्रकाश, गुलफाम मौजूद रहे।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के परियोजना निदेशक अमन त्रिगुण ने बताया कि खुदागंज में कुछ लोग भूमि अधिग्रहण के लिए होली तक का समय मांग रहे हैं। इससे प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। अब प्रशासन को इसमें निर्णय लेना है।
एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशासन की ओर से मंगलवार तक का वक्त दिया गया है। इसके बाद राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।