{"_id":"5d2f07c58ebc3e6ccb57d665","slug":"the-dead-body-of-a-youth-found-in-barmer-rajasthan-suspected-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के बाड़मेर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के बाड़मेर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Wed, 17 Jul 2019 05:24 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 17 Jul 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। सदर थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई के अनुसार एक युवक का शव बाड़मेर जिले के सनावड़ा गांव में पाया गया जिसकी पहचान बगताराम माली (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बिश्नोई ने बताया कि पहली नजर में यह हत्या का मामला लग रहा है, मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी इस घटना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन