{"_id":"5799ff1b4f1c1b365a21e843","slug":"sources-says-navjot-singh-sidhu-to-join-aap-on-15-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को AAP में शामिल होंगे नवजोत सिंह सिद्धू : सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को AAP में शामिल होंगे नवजोत सिंह सिद्धू : सूत्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jul 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
sidhu
भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू 15 अगस्त को बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। यह जानकारी आप के सूत्रों से मिली है।
विज्ञापन
खबर यह भी आ रही है कि 52 वर्षीय सिद्धू आप में शामिल जरूर होंगे लेकिन वो आने वाले पंजाब के विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं होंगे। सिद्धू आप के स्टार प्रचारक के रूप में भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की घोषणा स्वयं आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल करेंगे। यही नहीं सिद्धू की पत्नी नवजोत सिद्धू जो बीजेपी में हैं जल्द ही वो भी आप में शामिल हो जाएंगी।
विज्ञापन