फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shipra see a show of the TV show created by the story of his abduction

टीवी का एक शो देख शिप्रा ने बनाई अपने अपहरण की कहानी

Fri, 04 Mar 2016 04:08 PM IST
Updated Fri, 04 Mar 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
Shipra see a show of the TV show created by the story of his abduction
Fashion Designer Kidnapping - फोटो : Amar Ujala

29 फरवरी को नोएडा से लापता हुई फैशन डिजाइनर शिप्रा मलिक पर पुलिस ने प्रेस कॉफ्रेंस कर उनके लापता होने और वापस होने की स्थिती स्पष्ट की।

विज्ञापन


मेरठ पुलिस रेंज की डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि परिवारिक झगड़े और संपत्ति विवाद के चलते शिप्रा ने घर छोड़ा था। लेकिन वह टीवी पर अपने परिवार व बच्चे की तस्वीरें देखकर और पुलिस केस का पता लगने पर वापस लौट आई।

हालांकि शिप्रा ने पहले अपहरण की कहानी बनाई थी। उन्होंने टीवी शो क्राइम पेट्रोल देखकर ये कदम उठाया। शिप्रा राजस्थान के एक आश्रम में भी गई थी।

टीवी पर तस्वीर देख लौटी शिप्रा

Shipra see a show of the TV show created by the story of his abduction
Fashion Designer Kidnapping - फोटो : Amar Ujala

इसके अलावा वे गुड़गांव के एक गांव में भी गई थी और सरपंच से मुलाकात की थी। मेरठ पुलिस के मुताबिक शिप्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिसमें किसी भी तरह की चोट की पुष्टि नहीं हुई है।

मामला बढ़ता देख शिप्रा ने अपने पति को फोन किया और अपनी स्थिती के बारे में बताया। पुलिस ने कहा है कि उसके बयानों से लगता है कि अपहरण नहीं हुआ था।

पुलिस ने कहा कि शिप्रा के बयान का वेरिफिकेशन अभी भी जारी है। बता दें कि आज शिप्रा को पुलिस ने गुड़गांव से बरामद किया। इस केस में गुड़गांव लिंक की बात सबसे पहले अमर उजाला अखबार ने ही प्रकाशित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed