फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   poling parties reached 187 poling booths

187 मतदान केंद्रों में पहुंची पोलिंग पार्टियां

Wed, 29 Nov 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
poling parties reached 187 poling booths
चुनाव सामग्री की जांच करते मतदान कर्मी - फोटो : amarujala
कानपुर देहात।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को जिले के सभी 187 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। देर शाम सभी पोलिंग पार्टियों ने सकुशल पहुंचने का मैसेज भी कर दिया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम सुबह दस बजे से शुरू हो गया था।

जिले की दो नगर पालिका व सात नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। अकबरपुर महाविद्यालय में एसडीएम मनोज सिंह की देखरेख में अकबरपुर नगर पंचायत के लिए 40 व रुरा के लिए 20 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बसों व अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


इससे पीठासीन, मतदान कर्मी व पुलिस बल सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचाए गए। रवानगी से पहले मतदान कर्मियों ने चुनाव सामग्री का मिलान आदि पूरी प्रक्रिया की। प्रेक्षक रामशंकर मौर्य, डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी रतनकांत पांडेय ने रवानगी के कार्य का जायजा लिया। नगर पंचायत शिवली के लिए कन्हैयालाल बाबूलाल विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवली से 10 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य एसडीएम रामशिरोमणि की देखरेख में हुआ। शिवली नगर पंचायत के लिए पहली बार कस्बे से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्था की गई है। इसके पहले यह क्षेत्र अकबरपुर तहसील से जुड़ा होने के कारण वहीं से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाती थी।


डेरापुर के गुढ़ा देवी श्याम बिहारी महाविद्यालय से नगर पालिका झींझक के लिए 29 व नगर पंचायत डेरापुर के लिए 10 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। एसडीएम परवेज अहमद की देखरेख में रवानगी का कार्य का हुआ। रसूलाबाद में तहसील भवन से 22 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed