{"_id":"65cb9e30ec6f5276f40abcd2","slug":"photograph-of-married-woman-taken-while-bathing-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: नहाते समय आई वीडियो कॉल, विवाहिता का खींचा फोटो, युवक अब कह रहा कि पति को छोड़ मेरे साथ रहो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: नहाते समय आई वीडियो कॉल, विवाहिता का खींचा फोटो, युवक अब कह रहा कि पति को छोड़ मेरे साथ रहो
Tue, 13 Feb 2024 10:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:22 PM IST
सार
एक दिन वह नहा रही थी तो उसके पास एक वीडियो कॉल आई। उसने समझा कि पति का फोन है। उसने जल्दी से फोन उठा लिया तो आरोपी ने उसके फोटो का स्क्रीनशॉट ले लिया।युवक ने फोन किया कि वह उसकी गंदी फोटो डिलीट कर देगा बशर्ते वह उसे पैसा देगी। अब युवक कह रहा है कि अपने पति को छोड़कर उसके साथ रह।
विज्ञापन
महिला का आपत्तिजनक फोटो खींचा
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर में एक विवाहिता ने एक युवक के खिलाफ रास्ते में रोककर छेड़खानी करने, हाथ पकड़कर खींचने व फोटो लेकर ब्लैकमेल करने और पैसे लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी उसके पति को मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विवाहिता ने कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि मोहल्ले का ही एक युवक उसे लगभग तीने महीने से परेशान कर रहा है। आरोपी रास्ते में मेरे साथ जाते हुए बतमीजी करता है और हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास करता है। वह जो मोबाइल नंबर चलाती है, वह उसके पति का है। आरोपी युवक उस पर ऑडियो व वीडियो कॉल करता है।
विज्ञापन
एक दिन वह नहा रही थी तो उसके पास एक वीडियो कॉल आई। उसने समझा कि पति का फोन है। उसने जल्दी से फोन उठा लिया तो आरोपी ने उसके फोटो का स्क्रीनशॉट ले लिया। जब उसे पता चला कि ये फोन उसके पति का नहीं है तो उसने उसको गाली दी तो आरोपी फोन काट दिया। उसके बाद उसने फोन किया कि वह उसकी गंदी फोटो डिलीट कर देगा बशर्ते वह उसे पैसा देगी। वह उसको अब तक लगभग 15 हजार रुपये दे चुकी है।
विज्ञापन
अब वह उससे कहती है कि फोटो डिलीट कर दे तो धमकी देता है कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रह। अगर ऐसा नहीं किया तो वह उसके पति को जहर खिलाकर मरवा देगा। वह उसके फोटो भी अपने दोस्तों और जानने वालों का दिखा रहा है और कहता है कि तेरे फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दूंगा। सीओ रामप्रवेश राय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।