{"_id":"58baa5084f1c1b9e64831eae","slug":"online-cheating-case-one-more-arrest-from-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आॅनलाइन ठगी के एक और आरोपी को जयपुर पुलिस ने झारखंड में गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आॅनलाइन ठगी के एक और आरोपी को जयपुर पुलिस ने झारखंड में गिरफ्तार किया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
accused
- फोटो : amar ujala
फर्जी बैंककर्मी बन देशभर में आॅनलाइन ठगी की वारदातें करने वाले गिरोह में शामिल एक और ठग को जयपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह में इस गिरोह का गिरफ्तार यह पांचवां शातिर ठग है।
यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम डॉक्टर विकास पाठक के निर्देशन में इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी व सुरेश कुमार, सबइंस्पेक्टर मनोज, स्पेशल साइबर सेल प्रभारी हैडकांस्टेबल रतनदीप,हैडकांस्टेबल संजय डांगी व सीआईयू टीम में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की। इसके लिए चार विशेष टीमों का गठन कर झारखंड, कोलकाता व अन्य राज्यों में भेजा गया था, जिसमें 30 से 35 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जयकांत है, जो कि जामताड़ा जिले में थाना करमाटाड़ स्थित धारावाड़ी गांव का रहने वाला है। गिरोह का यह पांचवां आरोपी है। इससे पहले आरोपी झारखंड के जामताड़ा जिले के रहने वाले सागरदास व दूसरे आरोपी विक्कीदास, देवघर कलकत्ता के सत्यम सहित चार आरोपी पकड़े जा चुके है।
विज्ञापन
इन्होंने देशभर में करीब 10 हजार फर्जी फोन कॉल्स किए। अब तक सामने आया की इनके पूरे देश भर में 3500 से भी ज्यादा लोगों को ठगने की बात कबूल की है। इसके लिए फर्जी आईडी से मोबाइल सिम का इस्तेमाल करते है। इन्होंने ठगी की वारदातें करने के लिए हिन्दी, अंग्रेजी, भोजपुरी, बंगाली व अन्य कई भाषा सीख रखी है। जिससे सम्पूर्ण भारत में ठगी कर सके।