फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new SSP Chahal, Bullet-proof car, handled his assignment

बुलेट प्रूफ गाड़ी में आए नए एसएसपी चाहल, संभाला अपना पदभार

Sat, 24 Dec 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 24 Dec 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
new SSP Chahal, Bullet-proof car, handled his assignment
बुलेटप्रूफ है एसएसपी की फॉर्च्यूनर - फोटो : अमर उजाला
मोहाली के नए एसएसपी को गैंगस्टरों द्वारा दी गई धमकियों के बाद 60 से 70 लाख के बीच की रेंज वाली फॉर्च्यूनर दी गई है। यह पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है। इसके टायर में गोली लगने पर भी वह पंक्चर नहीं होती है। वहीं, इसकी एवरेज एक लीटर्र इंधन में महज छह से सात किलोमीटर है। इस पर मोहाली सीरीज का नंबर लगा है।
विज्ञापन


पीसीआर में अब गाड़ियों की कमी नहीं है। पीसीआर सिस्टम को सुधारा जाएगा। चंडीगढ़ की तरह पीसीआर का घटना स्थल पर पहुंचने का समय तय किया जाएगा। ताकि लोगों को किसी प्रकार की मुश्किल न उठानी पड़े। यह दावा शुक्रवार को नए एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने पदभार संभालने के बाद किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ में पैदा हुए। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी चंडीगढ़ में हुई। इसके अलावा वह चंडीगढ़ में पुलिस की नौकरी भी कर चुके हैं। ऐसे में मोहाली उनका अपना शहर है। वह इस शहर को अच्छी तरह समझते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होंगे

new SSP Chahal, Bullet-proof car, handled his assignment
Mohali SSP Kuldeep Singh Chahal - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यहां के लोग शिक्षित हैं। लोगों को पुलिस से कई उम्मीदें हैं। उनकी कोशिश यही रहेगी कि लोगों की उम्मीदों को पूरा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्राइम को कंट्रोल करने के लिए वह ट्राइसिटी की पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का भी पुलिस प्रयोग करेगी। ताकि पुलिस और पब्लिक के बीच में एक अच्छा माहौल पैदा हो सके। 

जिक्रयोग है कि नाभा जेल ब्रेक कांड के बाद कुलदीप सिंह चहल और एक अन्य एसएसपी को गैंगस्टरों से जान से मार देने की धमकियां मिली थीं। इसके बाद सरकार ने  उन्हें बुलेट प्रूफ कार मुहैया करवाने की दिशा में कार्रवाई की है।

वेबसाइट से मिलेगी हर जानकारी
चहल ने बताया कि अब उनकी कोशिश जिला पुलिस विभाग की वेबसाइट को अपडेट करने की है। ताकि लोगों को हर जरूरी जानकारी वेबसाइट से आसानी से मिल पाए। उन्हें विभिन्न दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े।

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होंगे
एसएसपी ने बताया कि उनकी कोशिश विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने की है। इसके लिए पुलिस मुस्तैदी से काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में  गुंडागर्दी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हुल्लड़बाजी पर भी कसेगा शिकंजा
वहीं, एसएसपी ने कहा कि शाम के समय बाजारों में हुल्लड़बाजी करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया जाएगा। वहीं, रिहायशी  एरिया में पीजी में रहने वाले शरारती किस्म के लोगों पर भी पुलिस नजर रखेगी। इसके लिए स्पेशल टीमें गठित की जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed