{"_id":"59db2cec4f1c1bd9798b58fe","slug":"merchant-navy-officer-anurag-singh-died-before-karva-chauth-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ के एक दिन पहले मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ के एक दिन पहले मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत, हत्या का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
अनुराग सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ माल के ससपन निवासी मर्चेंट नेवी अधिकारी अनुराग सिंह (28) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने 20 दिन पहले गंभीर रूप से घायल नेवी अधिकारी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। अधिकारी के पिता ने गांव के एक युवक और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी से केस दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
माल के ससपन निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा अनुराग सिंह मर्चेंट नेवी में ओएस के पद पर तैनात है। सात सितंबर को वह अवकाश पर घर पहुंचा। 17 सितंबर को गांव का एक युवक उसे अपने साथ लखनऊ घुमाने लेकर निकला। इसके बाद शाम सात बजे युवक गांव लौट गया, जहां पहुंचने के बाद जानकारी दी कि अनुराग सड़क हादसे में घायल हो गया है।
आनन-फानन में परिवारीजनों के साथ वारदात स्थल पहुंचे। जहां कोई नहीं मिला। वहां से टीकर स्थित निजी अस्पताल पहुंचा। जहां युवक का दोस्त मिला। वहां अनुराग का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने गंभीर स्थित बताई। पास के एक पैथालॉजी में सीटी स्कैन कराया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी कार्रवाई
डेमो
- फोटो : demo pic
डॉक्टरों ने दूसरे दिन हालत गंभीर होने की दशा में ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां शनिवार तक उसे होश नहीं आया था। शनिवार शाम को डॉक्टरों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। दिनेश की बहू अनामिका सिंह का सुहाग एक दिन पहले ही उजड़ गया।
20 दिनों से ट्रॉमा में भर्ती पति अनुराग की सेवा करती रही कि उसका सुहाग बच जाएगा। लेकिन ठीक करवा चौथ के एक दिन पहले ही डॉक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। एसओ माल वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।