फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mantras of Taittiriya Upanishad will be recited for first time in 87th convocation of Agra University

आगरा विवि दीक्षांत समारोह: शुरू हो रही ये नई परंपरा, पहली बार मंत्रोच्चारण के साथ निकलेगी शोभायात्रा 

Sun, 20 Mar 2022 07:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 07:32 PM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह में पहली बार तैत्तिरीय उपनिषद के मंत्रों का उच्चारण होगा। पहले एनएसएस-एनसीसी की धुन बजती थी। इस बार भी मेधावी और शिक्षकगण भारतीय परिधान में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Mantras of Taittiriya Upanishad will be recited for first time in 87th convocation of Agra University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह में नई परंपरा शुरू हो रही है। अब समारोह की शोभायात्रा का संचलन (परेड) मंत्रों के साथ होगा। इसके लिए तैत्तिरीय उपनिषद के मंत्रों का अभ्यास शुरू हो गया है। दीक्षांत समारोह 29 मार्च को विश्वविद्यालय के छत्रपति शिवाजी मंडपम् सभागार में होगा।

विज्ञापन


प्रभारी कुलपति प्रो. विनय पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अभी तक शोभायात्रा की परेड के वक्त एनसीसी और एनएसएस की धुन बजाई जाती थी। भारतीय संस्कृति में शुभ कार्य का शुभारंभ मंत्रों के साथ होता है, इसको ध्यान में रखते हुए इस बार मंत्रोच्चारण होगा। 
विज्ञापन


शोभायात्रा में कुलाधिपति और राज्यपाल, मुख्य अतिथि, कुलपति, कुलसचिव, कार्य परिषद के सदस्य समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होते हैं। शोभायात्रा कुलपति आवास से शुरू होकर समारोह स्थल तक पहुचेगी। इसकी दूरी करीब 150 मीटर है।  इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में दीप प्रज्वलन और सरस्वती गायन कराने का भी विचार है। अभी तक दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती गायन नहीं कराया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती होंगे मुख्य अतिथि 

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती होंगे। वह मुनि की रेती स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष हैं। वह ऋषिकेश स्थित भारतीय संस्कृति शोध प्रतिष्ठान और पिट्सबर्ग के हिंदू-जैन मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। यह पहला मौका होगा जब समारोह में आध्यात्मिक गुरु मुख्य अतिथि बनाए गए हैं। 

 

छात्र धोती-कुर्ता और छात्राएं पहनेंगी साड़ी

दीक्षांत समारोह में इस बार भी मेधावी और शिक्षकगण भारतीय परिधान में नजर आएंगे। छात्र धोती-कुर्ता और छात्राएं सफेद रंग की साड़ी में नजर आएंगी। साड़ी का किनारा लाल होगा। छात्र धोती और कुर्ता के साथ हाफ जैकेट भी पहन सकते हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षकगण भी धोती-कुर्ता ही पहनेंगे। अतिथियों के लिए यह पाबंदी नहीं है। 
 

मेडल के लिए आईं 14 आपत्तियां

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए मेडल से संबंधित 14 आपत्तियां आई थीं। इनका निस्तारण करते हुए अंतिम सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।  चीफ प्रॉक्टर  प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 159 मेडल वितरित किए जाएंगे। इन पर आपत्तियां मांगी थीं। 14 विद्यार्थियों की ओर से आपत्तियां मिलीं। 



उन्होंने बताया कि एक में एमएससी रसायन की छात्रा ने सर्वाधिक अंक होने की बात कही, जिसके प्रमाणपत्रों का आकलन कर उसे मेडल में शामिल कर लिया है। दूसरी आपत्ति सर्वाधिक अंक की थी, लेकिन छात्रा के ये अंक री-परीक्षा में शामिल होने के बाद थे। विश्वविद्यालय के समारोह के नियमानुसार पहले प्रयास में सर्वाधिक अंक पाने वाले को ही पात्र माना जाता है। इसके अलावा नामों की स्पेलिंग में त्रुटि समेत अन्य गड़बड़ी की शिकायतें थी। इन सभी का समिति ने निस्तारण करते हुए अंतिम सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed