{"_id":"61c8c3ff61aa2045160399eb","slug":"husband-was-doing-second-marriage-wife-reached-to-stop-and-beating-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति कर रहा था दूसरी शादी, रोकने पहुंची पत्नी तो की पिटाई, पति और ससुर सहित तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पति कर रहा था दूसरी शादी, रोकने पहुंची पत्नी तो की पिटाई, पति और ससुर सहित तीन पर केस
Mon, 27 Dec 2021 01:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के सैयदराजा थानाक्षेत्र के जेठमलपुर मोड़ स्थित एक लॉन में चकिया क्षेत्र का एक व्यक्ति दूसरी शादी कर रहा था। उसी वक्त उसकी पहली पत्नी अपने भाई के साथ पहुंच गयी और शादी रोकने को कहने लगी। जिसपर युवक और उसके परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला थाने पर पहुंचकर सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
चकिया थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद शेरपुर निवासी यासीन खान की शादी 2019 मे बिहार के भभुआ जिला के चैनपुर मे गुलफ्सा से हुयी थी। गुल्फ़सा मायके में थी कि उसे पता चला कि उसका पति सैयदराजा स्थित एक लान से दूसरी शादी कर रहा है। वह अपने भाई तबरेज खा के साथ लान में पहुंचकर शादी रोकने के लिए हंगामा करने लगी।
विज्ञापन
जिस पर उसके पति, देवर व ससुर ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर सूचना दी। सूचना पर लान मे पुलिस पहुंची तबतक सभी लोग भाग गए थे। पुलिस ने गुलफ्सा के तहरीर पर मन्नौवर खान ससुर, यासीन खान पति व देवर नदीम खान पर मारपीट की धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन