फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Even surgeons have operated on the woman's uterus

सर्जन नहीं फिर भी कर दिया महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन

Sun, 15 Jan 2017 11:05 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 15 Jan 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
Even surgeons have operated on the woman's uterus
file photo - फोटो : अमर उजाला

पैसों के लालच में  एक डॉक्टर ने सर्जन न होने के बावजूद भी महिला की बच्चे दानी का ऑपरेशन कर दिया। इससे मरीज की हालत गंभीर हो गई है। परिवार का आरोप है कि डॉक्टर ने 2 लाख रुपये लेकर झूठ बोलकर जबरदस्ती ऑपरेशन कर दिया। इस बात की शिकायत पीड़ित परिवार ने सीएमओ से भी की है। सीएमओ ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



होशियारपुर में रहने वाली रूबी ने बताया कि सेक्टर-30 जिला अस्पताल में उसकी 45 वर्षीय मां शकुंती देवी की बच्चे दानी में कैंसर बताया था। उसके बाद परिवार ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज कराना शुरू कर दिया। जहां से शकुंती देवी को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां पर उनकी किमोथैरेपी चल रही थी। रूबी ने बताया कि इसी दौरान सेक्टर-22 के एक  डॉक्टर से मुलाकात हुई।
विज्ञापन


उसने कम से कम पैसों में ऑपरेशन करके बच्चे दानी से कैंसर निकालने की बात बोली। रूबी ने बताया कि गांव की जमीन बेचकर 2 लाख रुपये देकर मां का ऑपरेशन कराया। लेकिन ऑपरेशन के बाद से ही मां की तबीयत और बिगड़ गई। डॉक्टर ने गलत ऑपरेशन कर दिया। तभी से मां के निजी अंग से पानी निकल रहा है। अब हम लोगों को पता चला है कि डॉक्टर सर्जन भी नहीं था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद डॉक्टर ने सर्जरी की है। पटना के एम्स में उनका इलाज चल रहा है। रूबी ने बताया कि मामले की थाने में और सीएमओ को शिकायत दी है। अब हालत ये हो गई है कि मां के इलाज कराने के पैसे तक नहीं बचे हैं। एक-एक पैसे के लिए मोहताज हो गए हैं। 



सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। पीड़ित की तरफ से शिकायत की गई है कि सर्जन न होने के बावजूद भी डॉक्टर ने सर्जरी कर दी। स्वास्थ्य विभाग की की टीम मौके पर जाकर भी मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed