{"_id":"57e14d004f1c1bd25ea82106","slug":"created-a-sensation-after-being-unclaimed-suitcase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में मिला लावारिस सूटकेस, लोगों में हड़कंप, पुलिस के हाथ-पैर फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में मिला लावारिस सूटकेस, लोगों में हड़कंप, पुलिस के हाथ-पैर फूले
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 21 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
unclaimed suitcase
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के सिंबल चौक में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे लावारिस सूटकेस मिलने से सनसनी फैल गई। छानबीन में सूटकेस एक सैनिक का निकला। थाना मामून के प्रभारी राजेंद्र मंहास ने बताया सुबह करीब 10 बजे लोगों पुलिस को सूचना दी कि सिंबल चौक पर एक लावारिस सूटकेस पड़ा है।
इस पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूटकेस में विस्फोटक होने की आशंका के चलते यातायात रोक दिया गया।आर्मी एरिया के साथ होने के कारण फौज के अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। दोपहर करीब 12 बजे तक बम निरोधक दस्ते का कोई सदस्य नहीं आया।

जांच में सूटकेस सैनिक का निकला: थाना प्रभारी
unclaimed suitcase
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच थाना मामून प्रभारी राजेंद्र मन्हास ने हिम्मत दिखाते हुए सूटकेस को खोला। सूटकेस में कपडे़ व कुछ कागजात मिले। इसके बाद थाना प्रभारी सूटकेस को लेकर चले गए। कुछ समय बाद यहां बम निरोधक दस्ते के इंचार्ज राकेश कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया पुलिस ने दस मिनट पहले ही हमें सूचित किया है।
थाना प्रभारी राजेंद्र मन्हास ने कहा कि सूटकेस में मिले कागजातों से पता चला है कि यह सूटकेस कैंट धर्मशाला में कार्यरत सैनिक रविंद्र पाल का है। उसे सूचना दे दी गई। सैनिक को आने के बाद पता चलेगा कि सूटकेस कैसे छूट गया था।