फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Booster pumping station will be cleaned, water supply will be affected for two days

Delhi Water Crisis: दिल्ली में दो दिन पानी की रहेगी किल्लत, बूस्टर पंपिंग स्टेशन की होगी सफाई

Tue, 13 Feb 2024 08:18 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 08:18 AM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के भूमिगत जलाशय व बूस्टर पंपिंग स्टेशन में हर साल होने वाली सफाई का काम शुरु हो रहा है। जिसकी वजह से दो दिन दिल्ली वालों को पानी की किल्लत होगी। 

विज्ञापन
Booster pumping station will be cleaned, water supply will be affected for two days
दिल्ली जल बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के भूमिगत जलाशय व बूस्टर पंपिंग स्टेशन में वार्षिक साफ-सफाई के चलते बुधवार व बृहस्पतिवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसको देखते हुए विभाग ने लोगों से पानी का सदुपयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन


डीजेबी ने बुधवार को 288 एमआईजी पॉकेट-6 सेक्टर-23 रोहिणी, डी-10 सेक्टर-7 रोहिणी, ए-ब्लॉक जनकपुरी बीपीएस, 288 सेंट तिलक नगर, 112 एसएफएस बोडेला, एडी ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस, 360 एलआईजी मादीपुर, (360+864) पैकेट- 2 सेक्टर-14, 976 एलआईजी पॉकेट-1 सेक्टर-14 में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को 288 एमआईजी पॉकेट-7 सेक्टर-23 रोहिणी, डी-15 सेक्टर-7 रोहिणी, बीबी-ब्लॉक जनकपुरी बीपीएस, जीजी-III विकासपुरी, डीजी-III विकासपुरी, एएफ ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस, ए2/एमआईजी आशीर्वाद अपार्टमेंट पश्चिम विहार, 356 एसएफएस मादीपुर, सी एंड एच-ब्लॉक नारायणा विहार, आई-ब्लॉक नारायणा विहार, इंद्रपुरी प्रथम, इंद्रपुरी द्वितीय गुरुद्वारा, त्रिकोणा पार्क, नारायणा ग्राम डिस्पेंसरी क्षेत्र, नारायणा विहार खट्टा, शास्त्री पार्क (बुद्ध विहार), वाल्मिकी मोहल्ला, जुलाहाना मोहल्ला, चिंटू पार्क, टोडापुर, दशघरा, बिहारी कॉलोनी में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed