फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Dense fog in many areas including Patna in the morning, cold alert issued in these districts

Bihar Weather : पटना समेत कई इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा, इन जिलों में ठंड का अलर्ट जारी

Fri, 16 Feb 2024 09:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 Feb 2024 09:22 AM IST
सार

पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद के रफीगंज में 58.6, नवादा मे 21.5, मदनपुर में 21.4, मोहनिया में 19.8, जहानाबाद में 19.8, तरही में 19.8, अरवल में 18.8, पटना के बिठा में 18.8 और भभुआ में 19.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन
Bihar Weather: Dense fog in many areas including Patna in the morning, cold alert issued in these districts
पटना में सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना समेत कई जिलों में आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बिहार के एक दर्जन से अधिक जिलों के लिए शुक्रवार से कोहरा (कुहासा) का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिण पश्चिमी जिलों में कुहासे का असर देखा जाएगा। दिन में धूप निकलने के बाद भी सुबह और रात में लोगों को ठंड का एहसास महसूस होगा। राज्य के अधिकांश भागों में गुरुवार को पिछले 24 घंटे के दौरान अगर देखे तो हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई हैं। बिहार में बारिश का रिकॉर्ड देखे तो पिछले गुरुवार को औरंगाबाद के रफीगंज में सबसे अधिक 58.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी है, वहीं नवादा में 21.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। बिहार में पिछले दो दिनों से बारिश और ओला गिरने के बाद अब एक दर्जन से अधिक जिलों में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज ,अररिया, मधेपुरा, सुपौल, समस्तीपुर ,दरभंगा, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, सीतामढ़ी मे गाने कुहासा रहने की बात बताई गई है।
विज्ञापन


इन भागों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवर्ती परिसंचरण मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ था। उसका प्रभाव कम हो गया है। इसके बावजूद 15 फरवरी तक बिहार में शीतकालीन वर्षा सामान्य से 28% की कमी देखी जा रही है, लेकिन बिहार के दक्षिण पश्चिमी भागों के प्रत्येक जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।  तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्यियस के बीच एवं न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्यियस के बीच राज्य के अधिकांश जिलों पर रहा। सर्दियों के दौरान किसान रवि फसल की खेती करते हैं। इन फसलों के लिए तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्यियस अच्छी मानी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है
पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को पश्चिम हिमालय तक पहुंचेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के साथ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है, हालांकि बिहार इस मौसम गतिविधि के केंद्र से काफी दूर है। राज्य के उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व इलाकों में घने कोहरा का असर देखा जा रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद के रफीगंज में 58.6, नवादा मे 21.5, मदनपुर में 21.4, मोहनिया में 19.8, जहानाबाद में 19.8, तरही में 19.8, अरवल में 18.8, पटना के बिठा में 18.8 और भभुआ में 19.6 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञन केंद्र पटना के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री ऊपर चला गया है, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। रोहतास, आरा और गया जिले में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed