फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minor boy commits heinous act in Purnia Crime News Police Ganpati Festival

बिहार: मेला देखने गई मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, झाड़ियों में गंभीर हालत में मिली; नाबालिग आरोपी पकड़ा गया

Sat, 19 Sep 2026 03:38 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 03:38 PM IST
सार

पूर्णिया में गणपति उत्सव का मेला देखने निकली एक मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Minor boy commits heinous act in Purnia Crime News  Police Ganpati Festival
मामले की जांच करती हुई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में गणपति उत्सव का मेला देखने गई एक मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक नाबालिग लड़के ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गांव में हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेले का आयोजन होता है। घर के पास ही मेला लगा होने के कारण बच्ची उसे देखने के लिए निकली थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे पड़ोस का रहने वाला नाबालिग लड़का उसे बहला-फुसलाकर विरान जगह पर ले गया और उसके साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


देर रात होने पर जब बच्ची घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद बच्ची घर के पीछे गिट्टी-बालू डिपो के पास झाड़ियों में गंभीर अवस्था में दर्द से कराहती हुई मिली। परिजनों ने स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मदद से देर रात करीब एक बजे मासूम को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज और मेडिकल परीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को घर से पकड़ा गया
परिजनों का आरोप है कि आरोपी लड़का शराब के नशे में था और घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी लगभग तीन घंटे तक गायब रहा। जब गांव के लोग बच्ची को ढूंढ रहे थे, तभी वह भी वहां से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से ही धर दबोचा।

ये भी पढ़ें- क्या बिहार में बदलाव होगा?: राजद के सरकार बनवाने के ऑफर में कितना दम? हर सवाल का जवाब यहां जानिए


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पारासर, सर्किल इंस्पेक्टर और मुफस्सिल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य और वैज्ञानिक नमूने एकत्र किए हैं।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई
सदर एसडीपीओ अभिनव पारासर ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था। फिलहाल पीड़ित बच्ची का मेडिकल कॉलेज में गहन इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed