फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: AIMIM state secretary murdered; Were going to Lucknow, criminals shot

Bihar News : ओवैसी की पार्टी के प्रदेश सचिव की हत्या; लखनऊ जा रहे थे, अपराधियों ने गोली मारी

Mon, 12 Feb 2024 10:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Feb 2024 10:36 PM IST
सार

अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया सोमवार रात ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bihar News: AIMIM state secretary murdered; Were going to Lucknow, criminals shot
एआईएमआईएम नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की पार्टी के प्रदेश सचिव की हत्या कर दी गई। अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया सोमवार रात ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। अब्दुल सलाम के समर्थन हंगामा करने लगे। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


ट्रेन से लखनऊ जाने वाले थे
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गोपालगंज के एसपी ने कहा कि अब्दुल सलाम नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा पुल के समीप अपराधियों ने गोली मार दी। उन्हें लखनऊ जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी।
विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है
एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आपसी रंजिश में अब्दुल सलाम को गोली मारी गई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed