फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attack on jansankhya Samadhan Yatra in ghazipur several vehicles damaged and six injured Samajwadi party workers accused

गाजीपुर: जनसंख्या समाधान यात्रा में शामिल लोगों से मारपीट- तोड़फोड़, सात घायल, वाहन से पास लेने को लेकर घटना

Thu, 23 Dec 2021 01:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Dec 2021 01:41 PM IST
सार

जनसंख्या समाधान यात्रा के काफिले पर गुरुवार सुबह नौ बजे गाजीपुर में अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित छह लोगों को गंभीर चोटें आईं। 

विज्ञापन
Attack on jansankhya Samadhan Yatra in ghazipur several vehicles damaged and six injured Samajwadi party workers accused
जनसंख्या समाधान यात्रा पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के सुहवल क्षेत्र के कालूपुर त्रिमुहानी के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे चंदौली से गाजीपुर आ रही जनसंख्या समाधान यात्रा में शामिल वाहनों से पास लेने को लेकर एक व्यक्ति से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।  इस दौरान कुछ लोगों ने यात्रा में शामिल वाहनों में तोड़फोड़ की। इससे पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यात्रा में शामिल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित छह और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना से नाराज यात्रा में शामिल पदाधिकारियों ने सुबह साढ़े नौ बजे मौके पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह और और एडीएम ने लोगों को समझा-बुझाकर पांच घंटे बाद जाम समाप्त कराया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 12 अज्ञात और दूसरे पक्ष से घायल व्यक्ति ने फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन



 जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में चार दिसंबर को जनसंख्या समाधान यात्रा गाजियाबाद से प्रदेश के 66 जिले के लिए निकली है। यात्रा चंदौली से गाजीपुर मुख्यालय की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Attack on jansankhya Samadhan Yatra in ghazipur several vehicles damaged and six injured Samajwadi party workers accused
जनसंख्या समाधान यात्रा पर हमला - फोटो : अमर उजाला

इधर, मेदिनीपुर गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह अपने वाहन से गाजीपुर की ओर से जा रहे थे। वह कालूपुर तिराहे के पास जनसंख्या यात्रा में चल रहे वाहन से पास लेने का प्रयास करने लगे।इसी को लेकर कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे तो यात्रा में शामिल लोग उनसे भी भिड़ गए।

देखते ही देखते ग्रामीण आक्रोशित हो गए और यात्रा में शामिल वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। इस घटना में यात्रा में शामिल पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नीलकंठ, रविंद्र गुर्जर, पवन तोमर, सरदार योगेंद्र सिंह अरोड़ा और दूसरे पक्ष से अखंड सिंह निवासी मेदिनीपुर घायल हो गए।

यात्रा में शामिल लोगों ने पांच घंटे लगाया जाम

Attack on jansankhya Samadhan Yatra in ghazipur several vehicles damaged and six injured Samajwadi party workers accused
जनसंख्या समाधान यात्रा पर हमला - फोटो : अमर उजाला

इससे नाराज यात्रा में शामिल लोगों ने कार्रवाई के लिए वाहनों को सड़क पर खड़ा कर सुबह साढ़े नौ बजे जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, एडीएम, सीओ सीटी ओजस्वी चावला, सुहवल प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय, एलआईयू, क्यूआरटी और कई थानों की पुलिस पहुंच गई। काफी समझाने-बुझाने एवं कार्रवाई के आश्वासन के बाद दोपहर करीब 2.30 बजे पांच घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
 

यात्रा में शामिल फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 12 अज्ञात के खिलाफ और मेदिनीपुर निवासी घायल अखंड प्रताप सिंह ने फाउंडेशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुट गई है। गाजीपुर एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि  तोड़फोड़ एवं मारपीट के मामले में दोनों तरफ से तहरीर मिली है। इसकी छानबीन की जा रही है। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed